फेड रिजर्व ने घटाई ब्याज दर, शेयर बाजार में दिखाई दे सकती है तेजी, जानें और क्या पड़ेगा असर
Updated on
19-09-2024 11:02 AM
नई दिल्ली: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। ऐलान दो दिन की बैठक के बाद बुधवार को लिया गया। ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की कमी की गई है। मार्च 2020 के बाद पहली बार ब्याज दरों में कमी की गई है। अमेरिका ब्याज दरों में कमी का असर गुरुवार को भारत समेत दुनिया के शेयर बाजार में दिखाई देगा। माना जा रहा है कि इससे शेयर मार्केट में तेजी आ सकती है। इस कटौती से पहले फेड रिजर्व की दरें 5.25 से 5.5 फीसदी के बीच थीं जो 23 साल में सबसे ज्यादा रहीं। ब्याज दरों में कमी की घोषणा के बाद नई ब्याज दर 4.75 से 5 फीसदी के बीच हो गई हैं। महंगाई के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक पर ब्याज दरें कम करने का दबाव भी था।
शेयर बाजार पर क्यों पड़ेगा असर?
फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती का सीधा मतलब है कि अमेरिका में सरकारी बॉन्डों पर भी ब्याज दरों में कमी आएगी। ऐसा होने पर निवेशक अपना पैसा बॉन्ड में लगाने की बजाय शेयर बाजार में लगाना पसंद करेंगे। इस समय भारत की शेयर मार्केट ने दुनियाभर के निवेशक काफी रकम निवेशक कर रहे हैं। ब्याज दरें कम होने से भारतीय शेयर मार्केट में विदेशी निवेश बढ़ सकता है, जिससे मार्केट में तेजी आएगी।
विदेशियों को भाया भारतीय शेयर मार्केट
विदेशियों को भारतीय शेयर बाजार जमकर भा रहा है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई ) ने पिछले हफ्ते 16,800 करोड़ रुपये से अधिक की भारतीय इक्विटी खरीदी। इससे सितंबर में कुल निवेश 27,856 करोड़ रुपये हो गया। साल 2024 में अब तक भारतीय बाजार में एफपीआई की ओर से किया गया कुल निवेश 70 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
सोने की कीमत में आएगी तेजी
फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कमी की घोषणा के बाद सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। दरअसल, सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है। अमेरिकी निवेशक अब सोने में निवेश करना पसंद करेंगे। इससे सोने की मांग बढ़ेगी जिससे इसकी कीमत में भी तेजी आएगी। ऐसे में सोने की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच सकती है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…