काफी बुरा लग रहा है... पंजाब के लगातार 10वीं बार IPL से बाहर होने पर इमोशनल हुए सैम करन
Updated on
10-05-2024 12:42 PM
धर्मशाला: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से गुरुवार को यहां बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने कहा कि इस सीजन में उनकी टीम का प्रदर्शन निराशानजक रहा। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीद बनाये रखी। आरसीबी इस जीत की बदौलत टीम 12 मैच में 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं पंजाब किंग्स (08) आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी क्योंकि वह बचे हुए दो मैच जीतने के बावजूद 12 अंक तक ही पहुंच पायेगी।
शर्मनाक हार के बाद क्या बोले सैम करन
पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने मैच के बाद कहा, ‘टूर्नामेंट के बारे में कहें तो यह दिल दुखाने वाला रहा, कई सकारात्मक चीजें रहीं। लेकिन हम एक अहम मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो बुरा लग रहा है।’
कोहली की 47 गेंद में 92 रन की शानदार पारी आरसीबी को सात विकेट पर 241 रन का स्कोर बनाने में अहम रही जिन्होंने पाटीदार (23 गेंद में 55 रन) के साथ 32 गेंद में 72 रन और कैमरून ग्रीन (27 गेंद में 46 रन) के साथ 46 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभायी। करन ने कहा, ‘हम जानते थे कि विराट क्रीज पर हैं तो हमें उनका विकेट लेना था। हमने अच्छा समायोजन बैठाने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सका। अगले साल अच्छी तरह से वापसी की कोशिश करेंगे। शिखर धवन (नियमित कप्तान) कुछ मैचों के बाद वापसी कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।’
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल आरसीबी ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 241 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17 ओवर में 181 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…