मोड़ पर गिरा या संभल गया... सांड को घोड़े की तरह दौड़ा रहा 'बाहुबली' बना सस्पेंस
Updated on
08-05-2023 06:40 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया के इस दौर में सुबह से लेकर रात तक एक से बढ़कर अजब-गजब वीडियो हमें देखने को मिलती है। ऐसी ही एक वीडियो बीते दो दिनों से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इस वीडियो में एक युवक एक सांड पर बैठकर उसे घोड़े की तरह दौड़ाता नजर आ रहा है और कैलाशपति नाथ की जय के नारे लगा रहा है। उधर सांड की उसकी रफ्तार से बाइक सवार और स्कूटी सवार लोग काफी डरे और सहमे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में वह युवक एक गली की तरफ से मुड़ता है। मुड़ने के साथ ही वह सांड से गिरता हुआ दिखता है। लेकिन वह सांड से गिरा या नहीं, ये सस्पेंस बनता गया है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वाला हर शख्स पूछ रहा है कि ये शख्स ठीक तो है, कहीं सांड ने जमीन पर तो नहीं पटक दिया। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया। किसी ने युवक को 'बाहुबली' का नाम दिया तो कोई 'सुपर मैन' बोल रहा है। उधर कुछ लोगों का कहना है कि पशुओं को परेशान करना गैर-कानूनी है। इस तरह की वीडियो बनाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
इस वायरल वीडियो को काशी का बता रहा है तो कोई ऋषिकेश का। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है। वीडियो को कई यूजर्स ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा- यमराज की सवारी। वहीं एक यूजर ने लिखा, ये है असली बाहुबली। एक यूजर ने लिखा ना पेट्रोल, ना डीजल, गजब की सवारी है। कुछ यूजर्स ने लिखा पहली बार सांड की तूफानी सवारी देखी है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…