महिला फैन शिखर धवन के छक्के पर दिल हार बैठीं, धोनी का रिएक्शन देखने लायक था
Updated on
01-05-2023 07:41 PM
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चेपॉक के मैदान पर 201 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने मैच के आखिरी गेंद पर जरूरी तीन रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन (15 गेंद में 28 रन) और प्रभसिमरन सिंह (24 गेंद में 42 रन) ने बढ़िया शुरुआत की। टीम का पहला विकेट 4.2 ओवर में 50 रन पर शिखर धवन के रूप में गिरा, जब पेसर तुषार देशपांडे ने उन्हें पथिराना के हाथों कैच आउट करवाया। मगर उससे पहले वह चेन्नई को काफी नुकसान पहुंचा चुके थे। पारी के तीसरे ही ओवर में एक जोरदार छक्के ने मैदान का माहौल बदल दिया तो धोनी का चेहरा भी देखने लायक था।
दरअसल, इस ओवर की जिम्मेदारी युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह के पास थी। चौथी गेंद पर धवन ने जगह बनाई और लेग स्टंप की ओर खिसके। आकाश ने बल्लेबाज को फॉलो किया, लेकिन लैंथ थोड़ी छोटी रह गई, जिस पर शिखर धवन ने बॉटम हैंड का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग लेग की दिशा पर छक्का मारा। छोटी बाउंड्री का उन्हें फायदा मिला। इस करारे शॉट के बाद चेपॉक मैदान पर मौजूद चेन्नई के फैंस में सन्नाटा पसर गया तो पंजाब किंग्स की एक खूबसूरत महिला फैन खुशी से झूमतीं नजर आईं।
महिला फैन पर कैमरा फोकस होने के बाद टीवी पर महेंद्र सिंह धोनी नजर आए, जिनके चेहरे पर शिकन साफतौर पर पढ़ी जा सकती थी। माही शायद समझ चुके थे कि पंजाब को वह शुरुआत मिल चुकी है, जिसकी उन्हें दरकार थी। अब उन्हें विकेट की जरूरत है, हालांकि जल्द ही उन्होंने जल्द ही शिखर धवन का विकेट भी मिल गया। बाद में लियम लिविंगस्टोन (40 रन, 24 बॉल) की आक्रामक पारियों के दम पर पंजाब ने खुद को मुकाबले में बनाए रखा।
इससे पहले, चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार लय में चल रहे सलामी बल्लेबाज डेवोन कोनवे की 92 रन की आक्रामक खेली। कोनवे ने अपनी 52 गेंद की पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाने के अलावा पहले विकेट के लिए रुतुराज गायकवाड़ (37 रन) के साथ 86 और दूसरे विकेट के लिए शिवम दुबे (28 रन) के साथ 46 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जडेजा (12 रन) के आउट होने पर दर्शकों ने शोर मचाकर धोनी का मैदान में स्वागत किया और चेन्नई के इस चहेते सितारे ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर प्रशंसकों को खुश करने के साथ टीम के स्कोर को 200 रन तक पहुंचा दिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…