फील्डर्स ने नेपाल के खिलाफ खूब गिराए कैच, नाराज कप्तान रोहित शर्मा ने क्या बोला
Updated on
05-09-2023 02:29 PM
पल्लेकेले: कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने सोमवार को ग्रुप ए मैच में नेपाल को दस विकेट से हराकर एशिया कप के सुपर फोर में प्रवेश किया।नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 230 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना चुका था और जब लंबे ब्रेक के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ तो डीएलएस पद्धति के अनुसार लक्ष्य को संशोधित कर 23 ओवर में 145 रन कर दिया गया। भारत ने 21वें ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में भारत की फील्डिंग काफी खराब रही।
क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?
भारतीय टीम की जीत के बाद भी टीम के कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग से नाराज दिखे। मैच के बाद इंटरव्यू में भारतीय कप्तान ने कहा- आज गेंदबाजी तो ठीक थी लेकिन फील्डिंग खराब रही, हमें इसमें सुधार करने की जरूरत है।' भारत ने पहले 5 ओवर में ही नेपाल के बल्लेबाजों को तीन जीवनदान दे दिए। पहले ओवर में श्रेयस अय्यर, दूसरे में विराट कोहली और पांचवें ओवर में ईशान किशन ने कैच छोड़े।
अपनी बैटिंग से खुश नहीं
भारतीय कप्तान ने नेपाल के खिलाफ 59 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 छक्के भी मारे। इस पारी के बाद भी रोहित का कहना है कि वह खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा- इस पारी से खुश नहीं हूं, शुरुआत में कुछ घबराहट थी लेकिन एक बार मेरी नजर जम गई तो मैं टीम को लक्ष्य तक पहुंचाना चाहता था।
फिर पाकिस्तान से टक्कर
भारतीय टीम एशिया कप में एक बार फिर पाकिस्तान से टकराएगी। 10 सितंबर को एक बार फिर दोनों टीमों की टक्कर होगी। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ग्रुप राउंड का मैच बेनतीजा रहने के बाद ही सुपर-4 में जगह बना ली थी। अब भारत भी वहां पहुंच गया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…