Select Date:

मैच से पहले भयंकर ड्रामा, कप्तान बीमार तो IPL स्टार को बुलाया फिर किया बेइज्जत

Updated on 17-01-2023 08:14 PM
नई दिल्ली: यश ढुल का रणजी ट्रॉफी सीजन खराब से बदतर हो गया जब दिल्ली के ‘बीमार’ कप्तान आज से शुरू हो रहे चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई के खिलाफ शुरू हो रहे ग्रुप बी के मुकाबले से बाहर हो गए। सरफराज खान और पृथ्वी साव जैसे मुंबई के खिलाड़ियों को दिल्ली की कमजोर टीम के खिलाफ ढेरों रन बटोरेने की उम्मीद है जबकि मेहमान टीम पहली पारी में बढ़त लेकर कम से कम तीन अंक सुनिश्चित करना चाहेगी, जिससे कि क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रहे।
दूसरी ओर दिल्ली की टीम नॉकआउट की दौड़ से बाहर है और ढुल की अनुपस्थिति में उप कप्तान हिम्मत सिंह टीम की बागडोर संभालेंगे। पूर्व कप्तान नीतीश राणा को अब संभावित विकल्पों के अभाव में वापस बुलाया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पारी की शुरुआत कौन करेगा क्योंकि अंतिम एकादश में वापसी कर रहे अनुज रावत और आयुष बडोनी मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना चाहते हैं।
    दिल्ली बनाम मुंबई मैच हमेशा से रणजी ट्रॉफी के सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबलों में से एक होता है। लेकिन दिल्ली की टीम कई गेंदबाजों के चोटिल होने के बाद अपने पांचवे स्तर के गेंदबाजी आक्रमण के साथ खेल रही है। सत्र के दौरान सीम और स्विंग की मदद करने वाली परिस्थितियों में धुल ने शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करने का जज्बा नहीं दिखाया।

    टीम चयन से जुड़े डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘पांच मैचों में 189 रन बनाने और पारी का आगाज करने के टीम प्रबंधन के अनुरोध को बार-बार ठुकराने के कारण अंतिम एकादश में ढुल की जगह पर खतरा था। यह आसान हो गया कि वह बीमार पड़ गया। उसे बुखार है और इसके कारण वह अनुपलब्ध है। उसने पिछले दो दिन से अभ्यास नहीं किया।’

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
     20 July 2026
    फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
    Advt.