अमेरिका की चॉकलेट फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, पांच लोगों की मौत, छह लापता
Updated on
26-03-2023 07:30 PM
वेस्ट रीडिंग: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक चॉकलेट फैक्टरी में शुक्रवार शाम को विस्फोट हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेस्ट रीडिंग में स्थित आर.एम. पामर कॉरपोरेशन संयंत्र में शुक्रवार शाम पांच बजे से ठीक पहले विस्फोट हुआ था और पेंसिल्वेनिया आपात प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार सुबह मृतकों की संख्या में वृद्धि की पुष्टि की। इस घटना के बाद से पुलिस मौके पर पहुंची राहत बचाव कार्य शुरू किया।
वेस्ट रीडिंग बोरो पुलिस विभाग के प्रमुख वेन होल्बेन ने वेस्ट रीडिंग स्थित आर. एम. पाल्मर कॉरपोरेशन के संयंत्र में हुए विस्फोट से एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है और आस पास की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट स्थल का दौरा करने गईं महापौर सामंथा काग ने कहा, ‘‘इससे काफी नुकसान हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोट इतना भीषण था कि विस्फोट स्थल के सामने स्थित गिरजाघर और अपार्टमेंट तक इसका असर दिखा।’’
विस्फोट का नहीं चला पता
होल्बेन ने पत्रकारों से कहा कि फिलाडेल्फिया से 96 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में हुए विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाता टावर हेल्थ की प्रवक्ता जेसिका बेजलर ने ईमेल से जवाब में कहा कि आठ लोगों को रीडिंग हॉस्पिटल ले जाया गया। दो लोग मामूली रूप से घायल थे और पांच लोगों का उपचार हो रहा है जिन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। बेजलर ने कहा कि एक मरीज को अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है, हालांकि उन्होंने उसकी जानकारी नहीं दी। विस्फोट के कारण अब कोई खतरा नहीं है, लेकिन होल्बेन ने निवासियों को फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने का निर्देश दिया।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…