धुरंधर टेनिस स्टार ने घुटने टेके, कैरोलिना मुचोवा ने सेमीफाइनल में पहुंच रचा इतिहास
Updated on
09-06-2023 08:15 PM
पेरिस: चेक रिपब्लिक की गैरवरीय खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा ने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी आरिना सबालेंका को 7-6, 6-7, 7-5 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थीं और इस बार भी वह इस बाधा को पार नहीं कर सकीं। मुकाबले में मुचोवा ने पहले सेट के पहले ही गेम में सबालेंका की सर्विस तोड़कर जबर्दस्त शुरुआत की।
इसके बाद हालांकि सबालेंका ने भी लगातार दो गेम जीतकर बराबरी हासिल की। अंत में मुकाबला टाईब्रेकर में पहुंचा जहां मुचोवा ने बाजी मारी। दूसरा सेट भी टाईब्रेकर में पहुंचा और इस बार बाजी सबालेंका के हाथ लगी। तीसरे सेट में सबालेंका ने शुरुआत में दबदबा बनाया और वह एक समय 5-2 से आगे थीं। लेकिन, यहां से मुचोवा ने लगातार पांच गेम जीतकर फाइनल में प्रवेश कल लिया।
जोको को मिलेगी नंबर-1 चुनौतीपुरुष वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। पूर्व चैंपियन और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज से होगा। स्पेन के अल्काराज पहली बार टूर्नामेंट के अंतिम-4 में पहुंचे हैं तो जोको सातवीं बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने की कोशिश करेंगे। दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीय और मौजूदा उपविजेता नॉर्वे के कास्पर रूड का सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव लगातार तीसरे बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…