Select Date:

FIFA World Cup 2022 में पत्रकारो की फजीहत ,US journalist गिरफ्तार

Updated on 23-11-2022 05:29 PM

   दोहा
 

 
कतर की मेजबानी में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2022 कई विवादों के साथ आगे बढ़ रहा है. यह विवाद मैदान के अंदर और बाहर दोनों तरफ काफी गर्मी बढ़ा रहे हैं. सबसे पहला विवाद तो प्रवासी मजदूरों के साथ गलत व्यवहार और मानव अधिकारों के उल्लंघन का है, जो शुरुआत से ही जुड़ा हुआ है.

कतर में लागू सख्त नियमों के बीच भी सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. इसकी भी हर जगह आलोचना हो रही है. इसी बीच कुछ पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की खबरें सामने आ रही हैं. एक अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाहल (Grant Wahl) को थोड़ी देर के लिए गिरफ्तार कर लिया गया.

इसका कारण उसकी वह टीशर्ट थी, जो उसने पहनी हुई थी. यह टीशर्ट कतर के नियमों के खिलाफ थी. इसके अलावा अर्जेंटीना की भी एक महिला रिपोर्टर डॉमिनिक मेट्जगर (Dominique Metzger) का पर्स चोरी हो गया. इसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस से की, तो उनके साथ वहां भी गलत व्यवहार किया गया. यह दावा भी डॉमिनिक ने ही किया है. उन्होंने कहा कि उलटा पुलिस ने ही उनसे सवाल करने शुरू कर दिए कि क्या चोर को देश से निकाल दें?

डॉमिनिक ने कहा, 'मैं पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गई, तो वहां मेरे साथ सांस्कृतिक भेदभाव किया गया. महिला पुलिसकर्मी ने मुझसे कहाकि हमारे पास हर जगह हाईटेक कैमरे हैं, जिससे उसे (चोर) को तलाश कर लेंगे. जब उसे पकड़ लेंगे, तब आप हमारे जस्टिस सिस्टम से क्या चाहती हैं? आप क्या न्याय चाहती है? आप क्या सजा दिलाना चाहती हैं? क्या आप उसे 5 साल की सजा दिलाना चाहती हैं? क्या आप उसे देश से बाहर निकलवाना चाहती हैं?'

अमेरिकी पत्रकार को टीशर्ट बदलने के लिए कहा

वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाहल को समलैंगिक समुदाय (LGBTQ community) को सपोर्ट करने वाली रैनबो टीशर्ट पहनने के चलते कुछ देर हिरासत में ले लिया था. उनके साथ यह घटना अमेरिका और वेल्स के बीच हुए मैच से पहले हुई. यह मैच अहमद बिन अली स्टेडियम में हुआ. मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा.
   
ग्रांट ने कहा कि जब उन्होंने इस घटना को लेकर ट्वीट करना चाहा, तो उनका मोबाइल भी ले लिया गया था. इसके बाद उन्हें करीब आधा घंटे तक हिरासत में रखा गया. इस दौरान ग्रांट से उनकी टीशर्ट बदलने के लिए कहा गया. कहा गया कि इस तरह की टीशर्ट पहनने की अनुमति नहीं है. बता दें कि कतर में समलैंगिकता और उनको सपोर्ट करना गैरकानूनी है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.