चारों ओपनर की फिफ्टी, स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा... जो कभी नहीं हुआ आईपीएल ने वो दिखा दिया
Updated on
27-04-2024 12:12 PM
कोलकाता: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच कई वजह से खास रहा। पहले खेलते हुए केकेआर ने मैच में 261 रन बनाए। अभी तक कोई भी टीम टी20 क्रिकेट में इतना स्कोर बनाकर नहीं हारी थी। लेकिन पंजाब किंग्स ने 8 गेंद बाकी रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज था। इस मैच में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बने जो पहले नहीं देखे गए थे।
चारों ओपनर्स ने किया कमाल
इस मैच में दोनों टीमों के चारों ओपनर्स ने कमाल किया। केकेआर के लिए फिल साल्ट ने 37 गेंदों पर 75 रन बनाए। सुनील नरेन के बल्ले से 32 गेंद पर 71 रन निकले। इनके बीच पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई। पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली तो जॉनी बेयरस्टो ने सिर्फ 48 गेंद पर 108 रन ठोक दिए। बेयरस्टो तो अंत तक नाबाद रहे और अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
सभी का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा
इस मैच के चारों ओपनर्स का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा। टी20 क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मैच में चारों ओपनर्स ने 50 से ज्यादा का स्कोर 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए हो। इस मैच में दहाई के आंकड़े त तक पहुंचने वाले हर बल्लेबाज से 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंजाब के चार बल्लेबाज क्रीज पर उतरे और उसमें तीन का स्ट्राइक रेट 220 से ऊपर का रहा।
साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड टूटा
जॉनी बेयरस्टो के शतक से पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आठ विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स ने पिछले साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट पर 259 रन से बेहतर प्रदर्शन किया।आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ 224 रन के लक्ष्य का पीछा करने का पिछला रिकॉर्ड अपने नाम किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…