Select Date:

फिल्म RRR को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में नॉमिनेशन:गंगूबाई, कांतारा और छेल्लो शो को पछाड़ कर बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म कैटेगरी में बनाई जगह

Updated on 13-12-2022 06:29 PM

फिल्म RRR को प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है। ये नॉमिनेशन बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म की कैटेगरी में दिया गया है। जनवरी 2023 में होने वाले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की इस कैटेगरी के लिए दुनियाभर की 5 फिल्में रेस में होंगी। इस रेस में हिंदी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, कन्नड़ फिल्म कांतारा और भारत की ऑस्कर में ऑफिशियल इंट्री छेल्लो शो भी थी लेकिन नॉमिनेशन सिर्फ RRR को मिला है।

इस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली चार अन्य फिल्म ऑल क्वाइट ऑन दी वेस्टर्न फ्रंट (जर्मनी), अर्जेंटिना 1985 (अर्जेंटिना), क्लोज (बेल्जियम) और डिसिजन टू लीव (साउथ कोरिया) शामिल हैं। RRR की धूम इस समय पूरी दुनिया में है और जापान में हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने खासी कमाई की है। इसे ऑस्कर की रेस में भी माना जा रहा था हालांकि भारत की ओर से ऑस्कर की ऑफिशियल इंट्री गुजराती फिल्म छेल्लो शो रही। वहीं, RRR को ऑस्कर में मेकर्स की तरफ से इंडिपेंडेंट इंट्री के तौर पर भेजा गया है।

क्रांतिकारियों पर बनी है फिल्म

RRR दक्षिण भारत के दो स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लुरी सीताराम राजू की कहानी पर बनाया गया है। ये भीम

की भूमिका जूनियर NTR और सीताराम राजू की भूमिका रामचरण तेजा ने निभाई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, श्रेया सरन और अजय देवगन भी नजर आए थे।

कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए

24 मार्च 2022 को रिलीज हुई RRR ने दुनियाभर में कमाई के कई नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसमें से 800 करोड़ की कमाई भारत में ही की। रिलीज के महीनेभर में 1000 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ये भारत की पहली फिल्म है। फिल्म 5 भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज की गई थी।

क्या है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है। ये हॉलीवुड की फॉरेन प्रेस एसोसिशन द्वारा दिए जाते हैं। इस अवॉर्ड पर कई तरह के कंट्रोवर्सी भी रही है। पिछले साल रंग और लिंगभेद के आरोपों के बाद हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने इसका बहिष्कार भी कर दिया था। अपने ब्रॉडकॉस्टर पार्टनर एनबीसी और कई दूसरे सेलेब्स से भी इसे बायकॉट झेलना पड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.