Select Date:

बजट में हेल्थ सेक्टर के लिए वित्त मंत्री ने की ये घोषणाएं जानिए क्या-क्या मिला

Updated on 01-02-2024 02:17 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज यानी एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश कर दिया है। हेल्थ सेक्टर (Health Sector) भी इस बजट से बड़ी उम्मीद लगाए बैठा था। फिलहाल जीडीपी का लगभग 2.5 फीसदी हिस्सा हेल्थकेयर पर खर्च किया जा रहा है। यह दुनिया के अधिकतर विकसित देशों के मुकाबले में काफी कम है। अंतरिम बजट में हेल्थ सेक्टर के लिए वित्त मंत्री ने कई घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में देश में नए मेडिकल कॉलेजों को खोलने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने बताया कि जिला अस्पताओं को मेडिकल कॉलेजों में बदला जाएगा। इससे देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ेगी।

बनाई जाएगी कमेटी


जिला अस्पतलाओं को मेडिकल कॉलेज में बदलने के लिए सरकार कमेटी बनाएगी। यह समिति मौजूदा जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने के बारे में सुझाव देगी। इसी के साथ बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि मिशन सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को सरकार बढ़ावा देगी। इसमें 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में टीका दिया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आशा और आंगनवाड़ी वर्कर के लिए घोषणा की है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा। अभी तक आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स आयुषमान भारत योजना में शामिल नहीं थे। अब इन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। बता दें कि आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat Yojana) या आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) देश की सबसे बड़ी पेपरलेस हेल्थ सर्विस योजना है।

यह कैशलेस मेडिकल कवर प्रदान करती है। भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस योजना के माध्यम से सार्वजनिक अस्पतालों और नेटवर्क प्राइवेट हॉस्पिटल में परिवार के आकार, लिंग और उम्र से संबंधित किसी भी लिमिटेशन के बिना वंचित परिवारों को फाइनेंशियल हेल्प प्रदान करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.