Select Date:

पप्पू को अपने घर में ढूंढो, वहीं मिलेगा:महुआ के सवाल पर सीतारमण बोलीं- हमें माचिस मिली तो उजाला दिया

Updated on 15-12-2022 07:13 PM

लोकसभा में पिछले तीन दिन महुआ मोइत्रा v/s निर्मला सीतारमण देखने मिला। अतिरिक्त अनुदान की मांग पर 12 दिसंबर को वित्त मंत्री ने आंकड़े पेश किए। 13 दिसंबर को चर्चा के दौरान TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कुछ आंकड़े बताकर सरकार और अतिरिक्त अनुदान को झूठा बताया। 14 दिसंबर को निर्मला सीतारमण ने सरकार पर उठाए गए सभी सवालों का जवाब दिया।

इस पूरे घटनाक्रम में निर्मला सीतारमण का महुआ मोइत्रा पर किया गया पलटवार देखने और सुनने लायक था। वित्त मंत्री ने उन्हें सलाह दी कि पप्पू को संसद में या कहीं और न ढूंढिए, वो आपको अपने ही घर (पश्चिम बंगाल) में मिल जाएगा।

महुआ का सवाल- अब पप्पू कौन है, पप्पू कहां है?

सीतारमण का जवाब- वे अपने ही घर में देखें, तो उन्हें पश्चिम बंगाल में ही मिल जाएगा। इसमें कोई शक नहीं है। आम आदमी के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बंगाल सरकार लागू ही नहीं करती। इसलिए पप्पू को कहीं और ढूंढने की जरूरत नहीं है।

महुआ का सवाल- पागल के हाथ में माचिस किसने दी?

सीतारमण का जवाब- बात ये है कि माचिस किसके हाथ में है। मैं इस पर बहुत ज्यादा डिटेल में नहीं जाना चाहती क्योंकि वह शायद अपने सवालों को मसाला देना चाहती थीं।
किसने माचिस दिया ये मुद्दा नहीं है। ये पूछकर हम जनता को नीचा दिखाना नहीं चाहते। हमारे हाथ में माचिस जनता ने दिया है। माचिस किसके हाथ में कैसे इस्तेमाल होता है वही महत्वपूर्ण होता है। प्रश्न वो है।

जब हमारे हाथ में माचिस थी, हमने उज्जवला दिया, उजाला दिया, PM किसान दिया, हमने स्वच्छ भारत अभियान चलाया। जब आपके हाथ में आया माचिस, दंगे हुए, लूट हुई, रेप हुआ, हमारे कार्यकर्ता का घर जला दिया गया। स्टेट इलेक्शन के बाद केंद्रीय मंत्री तक सुरक्षित नहीं था। माचिस किसके हाथ में कैसे काम आया, वो हमें समझना चाहिए।

महुआ ने सरकार को बताया था झूठा
13 दिसंबर यानी मंगलवार अतिरिक्त अनुदान मांग पर बहस हुई। महुआ मोइत्रा की बारी आई तो उन्होंने शुरुआत में ही कहा... पंगा मत लेना। करीब 8 मिनट की स्पीच में उन्होंने इकोनॉमिक आंकड़े गिनाते हुए कहा कि सरकार हमें 10 महीने झूठ दिखाती है। आंकड़े बताते हैं कि असली पप्पू कौन है? एक आंकड़ा गिनाते हुए खिसियानी बिल्ली मुहावरे का भी इस्तेमाल किया।

सीतारमण ने आंकड़ों में बताया क्यों है अनुदान की जरूरत
वित्त मंत्री में संसद में बताया कि सरकार महंगाई कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। इसके लिए उन्होंने कुछ आंकड़े भी गिनाए। फर्टिलाइजर सब्सिडी के लिए 1.09 लाख करोड़ रुपए की अनुपूरक अनुदान की मांग की जा रही है। भारत फर्टिलाइजर का बड़ा आयातक है। हमें फर्टिलाइडर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने पर भी ध्यान देना होगा। सीतारमण ने कहा- नवंबर में खुदरा महंगाई 6.77 से घटकर पिछले 11 महीने के निचले स्तर 5.8 फीसदी पर आ गई।लोकसभा में सोमवार को देश की अर्थव्यवस्था पर तीखी बहस हुई। विपक्ष ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को लेकर सवाल किए। इस पर वित्तमंत्री ने कहा कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन विपक्ष को इससे परेशानी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.