Select Date:

फिनिशर राहुल तेवतिया, आखिरी ओवर में चौका मारकर गुजरात को जिताया, पंजाब के हारते ही मोहाली में मातम

Updated on 14-04-2023 09:06 PM
मोहाली: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में रोमांचक मुकाबला का दौर जारी है। गुरुवार रात भी मैच का नतीजा आखिरी ओवर में आया, जब राहुल तेवतिया ने चौका मारकर अपनी टीम गुजरात को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाई। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स आठ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। जवाब में गुजरात आसानी से जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन आखिरी दो ओवर में मैच का रुख पलटा। 20वें ओवर की जिम्मेदारी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज सैम करन के पास थी। शुरुआती चार गेंद में एक विकेट समेत सिर्फ तीन रन ही देने वाले करन को पांचवीं गेंद पर राहुल तेवतिया ने चौका मारकर एकबार फिर शानदार अंदाज में मैच फिनिश किया।


शुभमन गिल की फिफ्टी

मैच में शुभमन गिल ने 49 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (30 रन) ने तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह पर चार चौके जड़कर पंजाब किंग्स को पस्त करने की नींव रखी। कागिसो रबाडा ने साहा (19 गेंद, पांच चौके) को आउट कर 100वां आईपीएल विकेट हासिल किया और गिल के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी खत्म की। साई सुदर्शन (19 रन) लय में आ ही रहे थे कि अर्शदीप ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या (08) भी पवेलियन पहुंच गये। अंतिम ओवर में टीम को छह गेंद में सात रन चाहिए थे और सैम करन ने गिल को बोल्ड कर दिया। राहुल तेवतिया (05) ने फिर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी। डेविड मिलर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
मोहित शर्मा का ड्रीम कमबैक
आईपीएल में वापसी करने वाले अनुभवी गेंदबाज मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटन्स के लिए पहली बार खेलते हुए 18 रन देकर दो विकेट झटककर प्रभावित किया। मोहम्मद शमी (44 रन देकर एक विकेट) ने अपनी टीम को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। राशिद खान, जोश लिटिल और अल्जारी जोसफ को भी एक एक विकेट मिला। पंजाब किंग्स ने अंतिम पांच ओवर में 54 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए, जिसमें से दो खिलाड़ी 20वें ओवर में रन आउट हुए। इस स्कोर में उसके विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 25 जबकि सैम करन और शाहरूख खान ने 22-22 रन का योगदान दिया।

पंजाब की फ्लॉप बैटिंग
बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान शिखर धवन (08) और युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह धमाल नहीं दिखा सके और सस्ते में आउट हो गये। मैथ्यू शॉर्ट 36 रन (24 गेंद, छह चौके, एक छक्का) बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। पंजाब किंग्स ने पारी की दूसरी ही गेंद पर पहला विकेट गंवा दिया। प्रभसिमरन खाता भी नहीं खोल सके और शमी की गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में आसान सा कैच देकर आउट हुए। धवन की बड़ी पारी खेलने की उम्मीद लिटिल ने तोड़ दी। पावरप्ले में पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 52 रन था। पावरप्ले के बाद पंजाब किंग्स की रन गति में काफी तेजी से गिरावट आने लगी। पंजाब किंग्स ने 15.2 ओवर में 100 रन पूरे किये और इसी ओवर में सैम करन ने पारी का दूसरा छक्का राशिद खान की गेंद को मिडविकेट पर पहुंचाकर जड़ा। राजपक्षे ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 17वें ओवर में जोसफ ने उनकी 20 रन की पारी को विराम लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.