फिन एलन को मिला हैरतअंगेज जीवनदान, स्टंप पर गेंद लगने के बाद भी रहे नॉट आउट, किसी को नहीं हुआ भरोसा
Updated on
25-03-2023 08:32 PM
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 25 मार्च शनिवार को ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेहमान टीम श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 274 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हालांकि न्यूजीलैंड की इस पारी के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसे देख आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे।
स्टंप पर गेंद लगने के बाद भी बोल्ड नहीं हुए फिन एलन
दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज फिन एलन 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उस दौरान श्रीलंका के तेज तर्रार गेंदबाज कसुन रजिथा की गेंद पर एलन पूरी तरह से गच्चा खा गए थे और बॉल सीधा उनके स्टंप पर जाकर लगी थी। गेंद ऑफ स्टंप पर तेजी के साथ लगी थी जिसकी आवाज भी आई थी। लेकिन इसके बावजूद फिन एलन नॉट आउट रहे। क्योंकि गेंद लगने के बाद बैल्स स्टंप्स के ऊपर ही टिकी रहीं। यह देख मैदान हर कोई दंग रह गया। गेंदबाज रजिथा को भी कुछ देर के लिए भरोसा नहीं हुआ।
फिन एलन ने 51 रन की खेली शानदार पारी
पहले मैच में मिले इस जीवनदान को फिन एलन ने दोनों हाथों से कबूल किया और एक दमदार अर्धशतक जड़ दिया। एलन ने 49 गेंदों पर 104 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। इसके अलावा मध्य क्रम के बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने भी 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 गेंद पर 47 रन की शानदार पारी खेली। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 39 और स्टार युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने भी अच्छे 49 रन बनाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…