पुनीत ने अपना एक वीडियो शेयर किया और कहा, 'कैसे हो मेरे हिमाचल के चाहने वालों? दोस्तों मैं 2-3 दिन पहले हिमाचल गया था तो वहां पर कुछ वीडियो बनाई थी। कॉमेडी वे में। जिसमें मैं दिखा रहा हूं कि मैं 10 रुपये दे रहा हूं किसी को। वो कॉमेडी वीडियो थी। मैं हिमाचल से बहुत प्यार करता हूं। अगर मेरी वीडियो से वहां के लोग आहत हुए हैं तो मैं वहां के प्रशासन और लोगों से माफी मांगता हूं। प्यार बनाए रखिए। दिल से माफी है।'
