सीधी कांड पर नेहा सिंह राठौर की एक पोस्ट पर दर्ज हुई FIR, बीजेपी नेता की शिकायत पर एक्शन
Updated on
07-07-2023 06:48 PM
भोपाल: सीधी कांड (Sidhi Urination case) पर सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। भोपाल के हबीबगंज थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे की ओर से शिकायत की गई थी। इसी के बाद हबीबगंज थाने में पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की। हालांकि, नेहा सिंह ने इस मामले पर भी रिएक्ट किया और ट्वीट कर बीजेपी को घेरा है।
क्यों दर्ज हुआ नेहा सिंह पर केस
BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे की ओर से कहा गया कि सीधी कांड को लेकर किए गए पोस्ट में आरोपी को RSS की गणवेश ड्रेस में दिखाया गया। इसी को लेकर पुलिस में मामला पहुंचा। जिसमें नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर हो गई। धारा 153 (क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में नेहा सिंह राठौर ने रिएक्ट भी किया है।
एफआईआर पर नेहा ने किया रिएक्ट
नेहा सिंह ने ट्वीट में लिखा, 'मैंने आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का विरोध किया तो बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने मेरे खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!' इससे पहले उन्होंने 6 जून को एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'M P में का बा..?Coming Soon..' ।
'सरकारें बदल जाएंगी पर मैं विपक्ष में ही रहूंगी'
यही नहीं नेहा सिंह ने 6 जुलाई को भी एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने इसमें कहा कि कुछ लोग मुझे कांग्रेस का एजेंट बताते हैं, कुछ सपाई और कुछ आम आदमी पार्टी का एजेंट बताते हैं। बिहार में भी ऐसी ही अफवाह है। सच सभी जानते हैं। मैं सिर्फ और सिर्फ विपक्ष में हूं। हर राज्य में जो भी पार्टी विपक्ष में है, मैं उसके साथ हूं। विपक्ष की यही पार्टियां जब सत्ता में आ जाएंगी तो यही मुझे अपने विपक्ष के साथ खड़ा पाएंगी। केंद्र में जो भी पार्टी विपक्ष में है, मैं उसके साथ हूं। सरकारें बदल जाएंगी, पर मैं विपक्ष में ही रहूंगी। एक लोक-कलाकार को जनता के पक्ष में रहकर सरकार से सवाल करना चाहिए। यही उसका धर्म है। मैं अपने धर्म के साथ हूं। मैं लोकतंत्र के साथ हूं।
एक और ट्विटर यूजर पर केस
मध्य प्रदेश के सीधी कांड पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार ट्विटर वॉर हो रहा। इसी बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर एफआईआर दर्ज हो रहे। 'सफेद 2.0' नाम के ट्विटर यूजर पर मामला दर्ज किया गया। ट्वीट को लेकर ये मामला कमला नगर थाने में दर्ज कराया गया। ये एफआईआर गुरुवार को दर्ज हुई। इसी बीच लोक गायिका नेहा राठौर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…