Select Date:

इंफाल में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर गोलीबारी:यहां केंद्रीय बलों की टीम तैनात थी, आधी रात की घटना

Updated on 05-07-2024 12:21 PM

मणिपुर के इंफाल में गुरुवार-शुक्रवार की रात उपद्रवियों ने एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को निशाना बनाया। पैलेस कंपाउंड में देर रात करीब 12.30 बजे हमलावरों ने धार्मिक स्थल फायरिंग की। अभी घटना में शामिल लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि जिस धार्मिक स्थल पर गोलीबारी हुई, केंद्रीय बलों की एक टीम उसकी सुरक्षा में तैनात थी। राहत की बात रही कि हमले में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार (3 जुलाई) को ही राज्यसभा में कहा था कि मणिपुर में हिंसा लगातार कम हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह शांति स्थापित करने की कोशिश कर रही है। 11,000 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके दो दिन बाद राज्य में फिर से गोलीबार की घटना हुई है। राज्य में 3 मई, 2023 से मैतेई और कुकी-जोमी जनजाति के बीच तनाव जारी है। हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़कर दूसरे जगह शरण लिए हुए हैं।

मैतई महिलाएं 1 साल से रात भर जाग कर गांव की सुरक्षा कर रहीं
मणिपुर के लोग पिछले 14 महीनों से शांति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। पूरा मणिपुर मैतेई और कुकी के दो हिस्सों में बंट गया है। कई मैतई महिलाएं रातभर जागकर अपने गावों की रक्षा करती हैं, तो कुकी बहुल इलाकों में महीनों से सरकारी कामकाज ठप है।

मणिपुर के 5 जिले इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, काकचिंग और थौबल घाटी क्षेत्र में आते हैं। इन पांचों जिलों के सीमाई क्षेत्र अभी भी असुरक्षित हैं। इंफाल घाटी में रहने वाले लोगों को इंफाल पश्चिम के जिले फेयेंग और सेकमाई क्षेत्र, इंफाल पूर्व जिले के यिंगांगपोकपी क्षेत्र से आगे जाने पर प्रतिबंध है।

इसी तरह बिष्णुपुर जिले में फौगाकचाओ इखाई और थौबल जिले में येरीपोक क्षेत्र से आगे जाने की मनाही है। इनके आगे कुकी क्षेत्र शुरू हो जाता है। यहां अक्सर लोगों पर छिटपुट हमले होते रहते हैं। जब भास्कर टीम इंफाल पश्चिम जिले के फेयेंग गांव पहुंची तो देखा कि सड़क के किनारे बने कैंप में बैठी महिलाएं गांव की सुरक्षा कर रही थीं। मैतेई समुदाय के महिला संगठन मेइरा पैबेई की महिलाएं पिछले एक साल से रात भर जाग कर गांव की सुरक्षा करती हैं।

कुकी इलाके में तैनात सरकारी कर्मचारी मैतई इलाकों में गए
मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद से कुकी बहुल पहाड़ी जिलों का प्रशासनिक कामकाज चरमरा गया है। राज्य के 16 जिलों में से 5 पहाड़ी जिलों (चुराचांदपुर, चंदेल, कांगपोकपी, टेंगनौपाल और सेनापति) में कुकी और जो जनजाति का दबदबा है। चुराचांदपुर राज्य का सबसे बड़ा जिला है। जो राज्य के क्षेत्रफल का 20.5% है।

हिंसा के कारण मैतेई समुदाय के सभी सरकारी कर्मचारी पहाड़ी जिलों को छोड़कर राजधानी इंफाल और उसके आसपास के मैतेई बहुल इलाकों में चले गए। वहीं, इंफाल घाटी से कुकी जनजाति के सरकारी कर्मचारी अपने पहाड़ी इलाकों में आ गए है।

कुकी बहुल इलाकों में बिल भरने जैसे काम ठप
कुकी इलाकों में कर्मचारियों की कमी के कारण पहाड़ी जिलों में सरकारी राशन से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने और बिजली का बिल भरने तक या फिर परिवहन और शिक्षा विभाग से जुड़े कामकाज ठप पड़ गए थे।

कुकी जनजाति बहुल चुराचांदपुर के जिला अस्पताल में मरीजों से घिरे एक एक डॉक्टर ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि पिछले साल जब 3 मई को हिंसा शुरू हुई थी तभी से अस्पताल काम गड़बड़ा गया है। बीच-बीच में राज्य सरकार हेलिकॉप्टर के जरिए दवाइयां भेजती है, लेकिन मरीजों के हिसाब से वो पर्याप्त नहीं है।

हिंसा के बाद से ही कुकी बहुल पहाड़ी जिलों में ‘स्व-शासन’ का मुद्दा उठाया जा रहा है। मणिपुर में कुकी-जो का प्रतिनिधित्व करने वाले इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के नेताओं का कहना है कि हमें मैतेई मणिपुर सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
Advt.