Select Date:

पाकिस्तान में इंग्लैंड टीम की होटल से कुछ दूर फायरिंग:दो ग्रुप आपस में भिड़े

Updated on 09-12-2022 06:21 PM

पाकिस्तान दौरे पर गई इंग्लैंड टीम के होटल के बाहर गोली चलने से सुरक्षा को लेकर सवाल उठ गए हैं। दरअसल इंग्लैंड टीम पाकिस्तान टीम के साथ टेस्ट 16 साल बाद टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई है। शुक्रवार को दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जाना है। इंग्लैंड टीम मुल्तान में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को देर शाम में होटल से कुछ दूर गोलियां चलीं। जिसकी आवाज होटल तक सुनाई दी।

प्रैक्टिस पर नहीं पड़ा असर
हालांकि, होटल के बाहर गोली चलने का असर इंग्लैंड टीम की प्रैक्टिस पर नहीं पड़ा। टीम को पुलिस को सुरक्षा में स्टेडियम तक ले जाया गया। जहां इंग्लैंड टीम ने सुरक्षा घेरे में अभ्यास किया।

पिछले साल सितंबर में न्यूजीलैंड दौरे को रद्द कर दिया था
पिछले साल सिंतबर में 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने 12 साल बाद पाकिस्तान गई न्यूजीलैंड की टीम ने दौरे को बीच में ही सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वापस लौट गई थी। 17 सितंबर (2021) को न्यूजीलैंड को रावलपिंडी में पहला वनडे मैच खेलना था। शहर में उपद्रव जारी थे। खिलाड़ी स्टेडियम में नहीं पहुंच पाए थे। मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सीरीज खेलने से मना कर दिया था। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को पुलिस सुरक्षा में एयरपोर्ट ले जाया गया था।

2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुआ था आतंकी हमला
पाकिस्तान में क्रिकेट टीमों की सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय रही है। 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी घायल हुए थे। इसके बाद सभी टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करना बंद कर दिया था।

सुरक्षा को लेकर ही भारत नहीं जाना चाहता पाकिस्तान
टीम इंडिया भी सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान नहीं जाना चाहता है। पाकिस्तान को अगले साल एशिया कप आयोजित कराना है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन जय शाह ने हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।शाह के बयान पर पाकिस्तान की ओर से आपत्ति जताई गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज जान ने अगले साल अक्टूबर में भारत में होने वाले वर्ल्डकप में न खेलने की धमकी भी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.