Select Date:

राजस्थान बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच फायरिंग:घुसपैठ कराने की कोशिश में थे पाक रेंजर्स

Updated on 10-12-2022 05:52 PM

पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर अनूपगढ़ के पास बिंजोर पोस्ट पर पाक रेंजर्स की ओर से फायरिंग की गई। जिस पर सीमा सुरक्षा बल ने जवाबी फायरिंग की। दरअसल, पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सियाग ने बताया कि शुक्रवार शाम तारबंदी के पार जीरो लाइन के पास कुछ भारतीय किसान खेती करने के लिए गए हुए थे। जिन्होंने घुसपैठ कर रहे दो व्यक्तियों को देख लिया।

किसानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शाम 5 बजे अचानक पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से फायरिंग होने पर भारत के सीमा सुरक्षा बल के जवान भी सतर्क हो गए। उन्होंने भी पाकिस्तान के रेंजर्स पर फायरिंग की।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
भारतीय जवानों की ओर से 18 राउंड फायर किए गए हैं। दोनों तरफ से फायरिंग बंद होने के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद समादेष्टा तरुण कुमार गौतम व अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अभी इस मामले की जांच की जा रही है।

फायरिंग की सूचना मिलने पर अन्य भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। इस घटना के बाद बीएसएफ और पुलिस के द्वारा आसपास के क्षेत्र सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उप अधीक्षक जयदेव सियाग ने बताया कि फायरिंग के दौरान भारत में घुसने का प्रयास करने वाले दोनों पाक नागरिक पाकिस्तान की ओर वापस भागे हैं। दोनों तरफ से फायरिंग होने पर भारतीय किसान घबरा गए। हालांकि, भारतीय किसानों या जवानों का किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.