Select Date:

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे में फायरिंग, दो व्‍यक्ति घायल, पुलिस ने हेट क्राइम मानने से किया इनकार

Updated on 27-03-2023 07:16 PM
कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया में आने वाले सैक्रामेंटो स्थित एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की खबरें हैं। यह घटना नगर कीर्तन डे पर हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, रविवार को गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी मंदिर में दो लोगों को गोली मार दी गई और एक संदिग्ध नहीं मिला है।

दोपहर ढाई बजे की घटना
सार्जेंट अमर गांधी ने प्रत्‍यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मंदिर के मैदान में लड़ाई शुरू हो गई। इसी समय एक संदिग्ध ने दूसरे संदिग्ध के दोस्त को गोली मार दी। गांधी ने बताया कि दूसरे शख्‍स ने भी संदिग्ध पर गोली चलाई और भाग गया। गांधी ने जानकारी दी कि दूसरे संदिग्‍ध की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। यह व्‍यक्ति पूर्वी भारत का रहने वाला है। शेरिफ ऑफिस की तरफ से अभी भी उसकी तलाश कर रहा है।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी व्यक्ति एक-दूसरे को जानते थे। ऐसे में इस घटना का मकसद दूसरे व्‍यक्तियों को नुकसान पहुंचना नहीं था। साथ ही शेरिफ ऑफिस ने इसे हेट क्राइम मानने से इनकार कर दिया है। दोनों पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सिखों की परेड का आयोजन
इस घटना से पहले इसी गुरुद्वारे में सिख समाज की एक परेड का आयोजन हुआ था। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि क्‍या इस घटना का उस परेड से कोई संबंध था या नहीं। फिलहाल इस मामले में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। घटना के समय गुरुद्वारे में बहुत भीड़ थी और बच्‍चे भी मौजूद थे। लेकिन किसी बच्‍चे को इसमें नुकसान नहीं हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.