'दुनियाभर के उच्चायोग को देंगे पूरी सुरक्षा'
ब्रिटेन के विदेश सचिव ने कहा कि ब्रिटेन सरकार पुलिस के साथ मिलकर भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। इसके बाद हम भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करेगी जैसाकि हमने आज प्रदर्शन के दौरान किया है। हम न केवल भारत बल्कि दुनिया के अन्य देशों के उच्चायोग की सुरक्षा को हमेशा बहुत ही गंभीरता से लेंगे।
