Select Date:

चीन की रहस्यमय PL-17 मिसाइल की पहली बार करीब से झलक, PL-15 से कितनी खतरनाक, 400KM रेंज, रफ्तार जानें?

Updated on 28-01-2026 02:51 PM
बीजिंग: नवभारत टाइम्स पर हमने आपको पहलगाम हमले के बाद, जब ऐसा लगने लगा था कि भारत, पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है, PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल के बारे में बताया था। हमारी रिपोर्ट में सबसे खास बात ये थी कि चीन ने पाकिस्तान को PLA एयरफोर्स के लिए जो PL-15 बनाया गया था, वो पाकिस्तान को सौंपा था। इसकी रेंज 200 किलोमीटर से थोड़ी ज्यादा है। जबकि PL-15 के एक्सपोर्ट वैरिएंट की रेंज 150 किलोमीटर के आसपास है। बाद में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पता चला था कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ PL-15 मिसाइल का इस्तेमाल किया है। अब हम आपको PL-17 मिसाइल के बारे में एडवांस जानकारी देने जा रहे हैं। क्या पता, अगले भारत-पाकिस्तान संघर्ष में इस मिसाइल का भी इस्तेमाल हो ही जाए।

PL-17 को पीपल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) का सबसे रहस्यमय हथियार माना जाता है। ये हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, ठीक PL-15 जैसे ही, लेकिन इसकी क्षमता और रेंज काफी ज्यादा है। इस मिसाइल को पहली बार काफी करीब से देखा गया है। हालांकि यह मिसाइल काफी समय से मौजूद है, लेकिन इसके बारे में लगभग कोई भी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। इस मिसाइल को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज है, क्योंकि अमेरिकी वायुसेना ने इन मिसाइलों का मुकाबला करने के लिए हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के उत्पादन में तेजी ला दी है।
PL-17 मिसाइल के बारे में क्या पता चला है?
PL-17 की यह तस्वीर असली लगती है, लेकिन हम इस बारे में पक्का नहीं कह सकते। तस्वीर की तारीख और जगह भी साफ नहीं है, लेकिन इसमें एक PL-17 के पूरे साइज का मॉडल दिख रहा है। द वॉर जोन ने लिखा है कि ऐसा लग रहा है कि इसे चीन में किसी ट्रेडशो या प्रदर्शनी के दौरान डिस्प्ले स्टैंड पर रखा गया था। एक आदमी मिसाइल के सामने पोज देते हुए फोटो खिंचवा रहा है। इस आदमी का चेहरा धुंधला किया हुआ है जबकि हथियार के पीछे J-20 स्टील्थ फाइटर को प्रमोट करने वाला एक बोर्ड लगा है। PL-17 की पहली धुंधली तस्वीर करीब 10 साल पहले सामने आई थी, इसीलिए अभी इस तस्वीर का सामने आना थोड़ा चौंकाने वाला भी है।
शुरूआती आकलन में PL-17 को इसकी बहुत बड़ी साइज (करीब 20 फीट) लंबी होने की वजह से बहुत लंबी दूरी की एयर टू एयर मिसाइल माना गया। शायद इसे एयर टैंकर विमान और एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एयरक्राफ्ट के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसा लग रहा है कि PL-17 में डुअल-पल्स रॉकेट मोटर है, जबकि कंट्रोल चार छोटे टेल फिन और एक थ्रस्ट-वेक्टरिंग नोजल से मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिसाइल की रेंज करीब 250 मील यानि 400 किलोमीटर के आसपास होने की संभावना है। जबकि इसकी टॉप स्पीड मैक 4 के करीब हो सकती है। हालांकि ये आंकड़े लड़ाई के मैदान और परिस्थितियों के मुताबिक अलग हो सकते हैं।
J-20 स्टील्थ फाइटर जेट में लगेगी PL-17 मिसाइल?
माना जा रहा है कि इसका गाइडेंस दो-तरफा डेटा लिंक और एक एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे (AESA) सीकर के कॉम्बिनेशन से हासिल किया जाता है, जो इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर के प्रति बहुत ज्यादा प्रतिरोधी बताया जाता है। मुख्य सीकर को सपोर्ट करने के लिए एक पैसिव एंटी-रेडिएशन सीकर की भी खबरें हैं। लेकिन तस्वीर से लगता है कि इसे खास तौर पर एयरबोर्न अर्ली वार्निंग और ग्राउंड मूविंग टारगेट इंडिकेटर (GMTI) रडार एयरक्राफ्ट के खिलाफ उपयोगी हो सकता है और फाइटर जेट के खिलाफ ये शायद ही कारगर साबित हो। अब तक PL-17 सिर्फ J-16 पर लगा हुआ देखा गया है, लेकिन अब यह माना जा रहा है कि इसे J-20 फाइटर जेट में लगाया गया है। लेकिन चूंकी इसे इस विमान के बाहरी हिस्से में इस मिसाइल को लगाया गया है, इसलिए J-20 की स्टील्थ क्षमता एक्सपोज हो जाएगी।
इसके अलावा एक बहुत जरूरी जानकारी ये भी मिलती है कि ये मिसाइल काफी लंबी है, इसलिए इसे J-10C फाइटर जेट या J-35 स्टील्थ फाइटर जेट में इंटीग्रेट करना काफी मुश्किल है। इसलिए इस मिसाइल को पाकिस्तान को बेचे जाने की उम्मीद न्यूनतम है। इसके अलावा बहुत ज्यादा मुमकिन है कि चीनी सेना इसे J-36 छठी पीढ़ी के जेट में इंटीग्रेट करने की तैयारी कर रही हो, इससे इस मिसाइल का मैक्सिमम रेंज के साथ इस्तेमाल हो सकता है। लेकिन इसे किसी और देश को बेचे जाने की संभावना अत्यंत कम लग रहा है। इसीलिए भारत को पाकिस्तान के फ्रंट पर इस मिसाइल के इस्तेमाल की आशंका नहीं के बराबर होगी। हालांकि हम लापरवाह नहीं हो सकते और हमें पहले से तैयार रहने की जरूरत होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.