Select Date:

ताइवान में पहला अंग्रेजी न्यूज चैनल लॉन्च, ऐसे पहुंचाएगा दुनिया तक अपनी बात

Updated on 04-10-2022 05:34 PM
ताइपेई
 
चीन की तल्खी का सामना कर रहे ताइवान ने अपनी बात दुनियाभर तक पहुंचाने का नया रास्ता खोजा है। सोमवार को देश के पहले अंग्रेजी भाषी चैनल की शुरुआत हो गई है, जिसमें न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट से जुड़ा कंटेंट दिखाया जाएगा। खास बात है कि अमेरिकी राजनेता नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद चीन ने खासतौर से ताइवान की ओर अपनी प्रतिक्रिया तेज कर दी थी।

खास बात है कि सरकार समर्थित 'ताइवानप्लस' ने बीते साल ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर काम शुरू कर दिया था। राष्ट्रपति साई इंग-वेन भी चैनल का काफी समर्थन करती हैं। लॉन्च सेरेमनी पर उन्होंने कहा कि चैनल ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइवान की तस्वीर को बड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा, 'ताइवान की कहानियों को दुनिया के साथ साझा किया जाना चाहिए।'

वेन ने कहा, 'जब दुनियाभर में ज्यादा से ज्यादा लोग ताइवान में दिलचस्पी ले रहे हैं, तो यह सबसे ज्यादा जरूरी हो गया है कि हमारे पास ताइवान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने लाने के लिए एक प्लेटफॉर्म हो।'

ताइवान के संस्कृति मंत्री ली युंग-ते ने कहा कि चीन की तरफ से द्वीप को लेकर की जा रही बातों का सामना करने के लिए ताइवान को तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी आवाज पूरी तरह से सुनी नहीं गई है। चीन लगातार यह बताता है कि ताइवान चीन का हिस्सा है और कई लोग इसपर भरोसा करते हैं। आप उन्हें बताते हैं कि ऐसा नहीं है और वे पूछते हैं, क्यों?'
 
ली ने कहा, 'इसलिए भविष्य में हम यह बताने के लिए कि ऐसा क्यों है, हम ताइवान के अपने मीडिया का इस्तेमाल करेंगे।' फिलहाल, यह चैनल ताइवान में ही उपलब्ध हैं, लेकिन ली का कहना है कि वह वे अगले 6 महीनों में इसे अमेरिका में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, ताइवान में पहले भी अंग्रेजी भाषी मीडिया मौजूद है। इनमें सबसे बड़ा नाम ताइपेई टाइम्स है, जिसकी शुरुआत 1999 में हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.