इंग्लैंड: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चार मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 सितंबर को खेला गया। बारिश से प्रभावित यह मैच मेजबान टीम इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने दूसरा वनडे 79 रन से जीत लिया। इसी के साथ अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। लियाम लिविंगस्टोन की 78 गेंद में नाबाद 95 रन की आतिशी पारी के दम पर इंग्लैंड 34 ओवर में सात विकेट पर 226 रन बनाने में सफल रही। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का भी लगाया। इससे पहले ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने 4.2 ओवर में 8 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।