Rajinikanth की 173वीं फिल्म Dharman का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, हाथ में स्कैल्पेल, खतरनाक डॉक्टर
Updated on
24-06-2026 12:53 PM
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म को कमल हासन की कंपनी 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' प्रोड्यूस कर रही है, जबकि 'ओह माय कडावुले' और 'ड्रैगन' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अश्वथ मारिमुथु इसे डायरेक्ट करेंगे। सोशल मीडिया पर 'धर्मन' का फर्स्ट-लुक पोस्टर चर्चा में है, जिसकी खास वजह रजनीकांत एक खतरनाक अंदाज है। वह एक डॉक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे हाथ खून से सने हैं। बुधवार 24 जून को ही चेन्नई में फिल्म की मुहूर्त पूजा हुई है, जबकि गुरुवार से शूटिंग शुरू हो जाएगी।
कहना होगा कि 'धर्मन' का पोस्टर दिलचस्प है। खून से सने फर्स्ट लुक ने फैंस के लिए माहौल बना दिया है। इसमें रजनीकांत स्कैल्पेल यानी सर्जरी वाली चाकू लिए हुए हैं। उनके हाथ पर गहरे घाव और खून के धब्बे दिख रहे हैं। एक और चीज जिसने फिल्म के बारे में उत्सुकता बढ़ाई है, वह है कलाई पर दिख रहा रहस्यमयी ब्रेसलेट। हालांकि, पोस्टर फिल्म की कहानी के बारे में कोई सुराग नहीं देता, लेकिन साफ है कि यह एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर होने वाला है।
रजनीकांत की 'धर्मन' के पोस्टर पर लिखा है 'धर्ममे वेल्लुम'
पोस्टर में रजनीकांत नीले रंग के मेडिकल स्क्रब हैं और वह एक ऐसे आदमी पर पैर रखे हुए हैं, जिसे पीट-पीटकर मारा गया है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए तमिल में कैप्शन लिखा है, 'धर्ममे वेल्लुम', जिसका मतलब है 'न्याय की जीत होगी।'
'धर्मन' के डायरेक्टर पर सस्पेंस खत्म
'धर्मन' फिल्म के लॉन्च पर डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु ने रजनीकांत के डॉक्टर वाले रोल की पुष्टि की। कहा कि यह फिल्म परिवार और थ्रिलर एलिमेंट्स वाली कमर्शियल एंटरटेनर होगी। 'थलाइवर 173' के डायरेक्टर को लेकर फैंस में सस्पेंस बना हुआ था। टाइटल के खुलासे के अलावा 'थलाइवर 173' से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी पहेली इसके डायरेक्टर को लेकर थी। 2025 में फिल्म की घोषणा के बाद पिछले कुछ महीनों में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। शुरू में चर्चा थी कि इसे सुंदर सी. डायरेक्ट करेंगे। लेकिन फिर अचानक वो रोजेक्ट से हट गए। उनके बाद सिबी चक्रवर्ती डायरेक्टर के तौर पर जुड़े, लेकिन क्रिएटिव मतभेदों के कारण वह भी फिल्म से हट गए। अब अश्वथ मारिमुथु ने डायरेक्शन की कमान संभाली है।
'धर्मन' की कास्ट
'धर्मन' में रजनीकांत जहां लीड रोल में हैं, वहीं उनके साथ सिमरन और राशी खन्ना भी कास्ट का हिस्सा हैं। मेकर्स से अभी पूरी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर है कि इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे, जबकि सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा निकेत बोम्मी, एडिटिंग प्रदीप ई. राघव और एक्शन अनबारिव के कंधों पर है।
'जेलर 2' कब रिलीज होगी, कैमियो में दिखेंगे ऋतिक रोशन!
इन सब के बीच 'जेलर 2' की चर्चा भी है। अब बताया जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल सितंबर 2026 में रिलीज होगी। बीते दिनों खबर आई कि फिल्म में ऋतिक रोशन कैमियो रोल में नजर आएंगे। उनके हिस्से की शूटिंग अभी बाकी है। नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी 'जेलर 2' में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं।
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…