पहले पेशावर फिर कराची... आतंकवाद की आग में जल रहा पाकिस्तान, 12 साल पहले ही हो गई थी तबाही की भविष्यवाणी
Updated on
18-02-2023 06:48 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में लचर अर्थव्यवस्था ही इकलौती चुनौती नहीं है। बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी मुल्क बड़े संकट में है। पिछले महीने पेशावर की एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए। शुक्रवार को कराची पुलिस प्रमुख के ऑफिस पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने हमला बोल दिया। पाकिस्तान में आतंकी हमले तेजी से बढ़ गए हैं। यह वही आतंकवाद है जिसे पाकिस्तानी सेना और सरकार बरसों से बढ़ावा दे रही थी और भारत जैसे अपने पड़ोसियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही थी। अब ये आतंकी खुद उसी पर भारी पड़ रहे हैं। इन हालात की भविष्यवाणी अमेरिका की पूर्व विदेशी मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 12 साल पहले ही कर दी थी।
पाकिस्तान की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन साल अक्टूबर 2011 में पाकिस्तान आई थीं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद, खासकर हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की नसीहत दी थी। हिलेरी ने अपनी समकक्ष हिना रब्बानी खार के साथ एक जॉइंट प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था, 'अगर आप अपने आंगने में सांप पालते हैं, तो यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह सिर्फ आपके पड़ोसियों को डसेगा। तखिरकार वे सांप उसी को डसेंगे जिसने उन्हें आंगन में पाला है।'
पाक सुरक्षाबलों का सबसे बड़ा दुश्मन टीटीपी
पेशावर सुसाइड ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने स्वीकार किया था कि मुल्क को मुजाहिदीन तैयार नहीं करने चाहिए थे। उन्होंने इसे एक 'सामूहिक गलती' बताया था। पिछले साल टीटीपी ने पाकिस्तान सरकार के साथ अपने सीजफायर को खत्म करने का ऐलान किया था। उसने आतंकवादियों को देशभर में हमले करने का निर्देश दिया था। टीटीपी पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है। पेशावर और कराची हमले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था, जो पुलिस की वर्दी में आए थे।
कराची हमले में चार की मौत
चाहें 26/11 मुंबई हमला हो या पुलवामा ब्लास्ट, भारत में जब भी आतंकवाद हमले हुए, उनमें पाकिस्तान का हाथ रहा है। शुक्रवार को कराची में टीटीपी के आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख के ऑफिस को निशाना बनाया। करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इमारत को खाली करवा लिया। तीन आतंकवादियों ने खुद को उड़ा लिया और दो गोलीबारी में मारे गए। इस हमले में सुरक्षाकर्मियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…