पहले गेंदबाज चमके, फिर बल्लेबाजों ने धोया, मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 में पहली जीत मिली
Updated on
01-04-2025 01:35 PM
मुंबई: आईपीएल 2025 के पहले 11 मैचों में 9 टीमों का खाता खुल गया था। सिर्फ मुंबई इंडियंस को जीत नहीं मिली थी। अब हार्दिक पंड्या की टीम को भी सीजन की पहली जीत मिल गई है। सीएसके और गुजरात से हारने के बाद मुंबई ने केकेआर पर 8 विकेट की आसान जीत हासिल कर ली। वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने 17वें ओवर में केकेआर की पारी को 116 रनों पर समेट दिया। 13वें ओवर में मुंबई ने दो विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने छक्के से मैच फिनिश किया।
अश्वनी कुमार रहे जीत के हीरो
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने आईपीएल में डेब्यू के साथ 24 रन देकर चार विकेट लिए। 23 साल के अश्वनी ने अजिंक्य रहाणे (11), रिंकू सिंह (17), मनीष पांडे (17) और आंद्रे रसेल (5) जैसे केकेआर के धुरंधर बल्लेबाजों को आउट किया। दीपक चाहर ने 19 रन देकर दो विकेट लिये जबकि ट्रेंट बोल्ट को एक विकेट मिला। अश्वनी आईपीएल में पहले ही मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए।
7 गेंदों पर ओपनर्स निपट गए
केकेआर की शुरुआत बहुत खराब रही। वानखेड़े स्टेडियम की उछाल और स्विंग लेती पिच पर मुंबई के नयी गेंद के गेंदबाजों ने केकेआर के बल्लेबाजों की गलतियों का पूरा फायदा उठाया। ट्रेंट बोल्ट ने नारायण को पहले ही ओवर में फुल लेंग्थ गेंद पर आउट किया। अगले ओवर में चाहर ने डिकॉक को मिड आफ पर अश्वनी के हाथों लपकवाया। रहाणे ने एक छक्का और एक चौका लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की लेकिन अश्वनी ने उन्हें पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने केकेआर कप्तान को आगे बढकर खेलने के लिये ललचाया और उन्होंने हवा में शॉट खेलकर डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच दे दिया। अंगकृष रघुवंशी (26) ने विकेट के दोनों ओर चौके लगाये और अश्वनी को एक छक्का भी जड़ा। रघुवंशी भी गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पंड्या की गेंद पर नमन धीर ने डीप स्क्वेयर लेग पर उनका कैच लपका। इंपैक्ट सब के तौर पर आये पांडे को 11वें ओवर में अश्वनी ने आउट किया। वहीं दो गेंद बाद रिंकू को उन्होंने धीर के हाथों लपकवाकर केकेआर के मजबूत स्कोर तक पहुंचने के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
मुंबई इंडियंस को कोई परेशानी नहीं हुई
जवाब में इस सत्र में मुंबई से जुड़े दक्षिण अफ्रीका के रिकेलटन ने 41 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाकर मेजबान टीम को 12.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर 121 रन तक पहुंचा दिया। यह इस सत्र में मुंबई की पहली जीत है जिसे पहले दो मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा। सूर्यकुमार यादव नौ गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 27 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा 13 और विल जैक्स 16 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार हुए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…