पहले धोनी और अब धवन के साथ, हार्दिक पांड्या क्यों भूल जाते हैं हर बार, दिमाग में क्या चलता रहता है
Updated on
14-04-2023 09:00 PM
मोहाली: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम पिछले सीजन की ही तरह अपने धमाकेदार फॉर्म में है। इस सीजन में टीम को चार में से तीन मैचों में जीत मिली है। गुजरात की टीम अपना चौथे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में के मैदान पर उतरा था। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी वापसी की। इससे पहले हार्दिक कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। वापसी के साथ ही हार्दिक ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
हालांकि इस दौरान एक खास चीज भूल गए। दरअसल हार्दिक से टॉस के बाद जब प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन के बारे में पूछा गया तो उन्हें उस समय पता ही नहीं था कि उनके अंतिम-11 में कौन-कौन से खिलाड़ी रहेंगे। यह सुनकर प्रजेंटर भी हैरान रह गए।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक पांड्या से ऐसी भूल हुई है। इससे पहले लीग के शुरुआती मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी हार्दिक अपने अंतिम-11 के बारे में भूल गए थे। सीजन के उस पहले मैच में भी हार्दिक की टीम ने शानदार जीत हासिल की थी।
पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से जीता गुजरात
पंजाब के खिलाफ मुकाबले में गुजरात की टीम ने 6 विकेट धमाकेदार जीत हासिल की। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के दमदार 67 रनों की पारी बदौलत 1 गेंद शेष रहते ही 154 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में अब तीसरे नंबर पर आ गई है।
केकेआर के खिलाफ मिली टीम को एकमात्र हार
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम अपने शानदार लय में चल रही है। गुजरात के सामने चैंपियन टीमें भी फिसड्डी साबित हो रही है, लेकिन सीजन-16 में टीम को पहली केकेआर के खिलाफ मिली है। हालांकि इस केकेआर के खिलाफ मुकाबले में भी गुजरात टीम ने अपनी पूरी पकड़ बना रखी थी लेकिन आखिरी ओवर में रिंकू के लगातार पांच छक्के ने पूरे खेल को बदल दिया।
बता दें कि उस मैच में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी नहीं कर रहे थे। हार्दिक की जगह राशिद खान ने गुजरात की कमान संभाली थी। इस मैच में हार्दिक ने लगातार तीन गेंद तीन विकेट लेकर हैट्रिक भी अपने नाम किया था लेकिन मैच में केकेआर ने रोमांचक जीत हासिल कर ली थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…