Select Date:

महाराष्ट्र में ज़ीका वायरस का पहला मरीज मिला, हालत स्थिर

Updated on 03-12-2022 04:34 PM

पुणे के बावधन इलाके में 67 वर्षीय एक व्यक्ति ज़ीका वायरस से संक्रमित पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. शख्स नासिक का रहने वाला है और 6 नवंबर को पुणे आया था. 16 नवंबर को वह बुखार, खांसी, जोड़ों के दर्द और थकान के साथ जहांगीर अस्पताल आया और 18 नवंबर को एक प्राइवेट लैब में ज़ीका का पता चला.

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा, "महाराष्ट्र में ज़ीका वायरस का एक मामला सामने आया है. बावधन पुणे शहर में एक 67 वर्षीय व्यक्ति मरीज में ज़ीका वायरस मिला था. वह मूल रूप से नासिक का रहने वाला है और 6 नवंबर को पुणे आया था. इससे पहले 22 अक्टूबर को उसने सूरत की यात्रा की. 30 नवंबर को NIV ने पुष्टि की थी कि उसमें ज़ीका वायरस का संक्रमण है. वर्तमान में, रोगी चिकित्सकीय रूप से स्थिर है और उसे कोई जटिलता नहीं है."

भविष्य में रोग के प्रकोप को कम करने के लिए पुणे शहर में ज़ीका वायरस का एक एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण किया जा रहा है. आगे की जांच की जा रही है. ज़ीका वायरस (ZIKV) रोग (ZVD) को ब्राजील में 2016 के प्रकोप के बाद की महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमारियों में से एक माना जाता है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.