फिट इंडिया क्विज, फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूत करने की दिशा में एक कदम: खेलसचिव
Updated on
13-02-2022 07:17 PM
नई दिल्ली । फिट इंडिया क्विज,जोकि भारत का पहला स्कूल स्तर का फिटनेस और स्पोर्ट्स क्विज है, को सितंबर 2021 में फिटनेस और खेल को युवाओं की जीवनशैली का एक हिस्सा बनाने और भारत के समृद्ध खेल इतिहास के बारे में जागरूकता पैदा करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप शुरू किया गया था। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा शुभारंभ किया, यह देशव्यापी क्विज अभी राज्य चरण (स्टेट राउंड) में है। फिटनेस और खेल से संबंधित अपनी तरह के इस पहले क्विज के 25 जनवरी को समाप्त हुए प्रारंभिक दौर में देशभर के 13,502 स्कूलों के कुल 36,299 छात्रों ने भाग लिया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग की सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने आज नई दिल्ली में मीडिया को इस क्विज के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, खेल विभाग के संयुक्त सचिव अतुल सिंह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। चतुर्वेदी ने कहा, “फिट इंडिया क्विज, फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। पहली बार आयोजित होने वाले इस फिट इंडिया क्विज का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश का प्रचार करना और भारत के समृद्ध खेल इतिहास के बारे में छात्रों में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा, “फिट इंडिया क्विज भारत की आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने के लिए केन्द्र सरकार की ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहल का हिस्सा है और इसका उद्देश्य छात्रों को फिटनेस और खेल के बारे में अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह सरकार द्वारा अपनी तरह की पहली और सबसे बड़ी पहल है।”
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…