Select Date:

वो पांच प्लेयर्स जिन पर दांव लगा सकती है RCB, इंजर्ड होकर टीम से बाहर हुआ ये खतरनाक पेसर

Updated on 07-04-2023 07:48 PM
कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के अपने पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उस वक्त झटका लगा, जब रीस टॉप्ले मुंबई इंडियंस के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंजर्ड हो गए। अब खबर आ रही है कि टॉप्ले पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर होकर स्वदेश लौट चुके हैं। आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने बताया कि उनके विकल्प की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर किन पांच खिलाड़ियों पर दांव लगा सकता है।
1. दुश्मंथा चमीरा
श्रीलंका का यह तेज गेंदबाज एकबार पहले भी आरसीबी के स्क्वॉड का हिस्सा रह चुका है, तब 2021 में भी उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट ही बुलाया गया था, लेकिन कोई मैच नहीं मिला था। पिछले साल लखनऊ सुपरजाइंट्स ने खरीद लिया और उन्होंने 12 मैचों में नौ विकेट भी निकाल कर दिए। केएल राहुल की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया और इस सीजन की नीलानी में वह अनसोल्ड रह गए। इंजरी के बाद मैदान पर वापसी करने चमीरा रीस टॉप्ले के अच्छे रीप्लेसमेंट हो सकते हैं।

2. जॉर्ज गार्टन
दुश्मंथा चमीरा की ही तरह आरसीबी ने आईपीएल 2021 में जॉर्ज गार्टन को भी बतौर रिप्लेसमेंट साइन किया था। गार्टन ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी के लिए पांच मैच भी खेले थे, जिसमें तीन विकेट लिए। इंग्लैंड का तेज गेंदबाज आईपीएल 2023 की नीलामी में अनसोल्ड रहा। इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले का एकदम लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट है। दोनों बाएं हाथ के पेसर हैं।

3. मैट हेनरी
हाल ही में चोट से उबरकर लौटे दाएं हाथ के कीवी तेज गेंदबाज के पास बढ़िया गति है। वह इससे पहले आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। आरसीबी के तेज आक्रमण में विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए हेनरी, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल का बढ़िया साथ दे सकते हैं। वह आईपीएल 2023 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे।

4. दिलशान मदुशंका
श्रीलंका के लिए अब तक वाइट बॉल फॉर्मेट में बढ़िया करने वाले मदुशंका ने 11 मैचों में 18 की स्ट्राइक रेट से 12 विकेट हासिल किए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पिछले साल भारत के खिलाफ एशिया कप में जलवा बिखेरा था। दुबई में खेलते हुए मदुशंका ने विराट कोहली, ऋषभ पंत और दीपक हुड्डा के विकेट झटके थे, उन्होंने कोहली को शून्य पर आउट किया था। ऐसे में आरसीबी उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकती है।
5. डोमिनिक ड्रेक्स
डोमिनिक ड्रेक्स बाएं हाथ का एक और अच्छा तेज गेंदबाजी विकल्प है, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर साइन कर सकती है। ड्रेक्स ने 43 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 264 रन बनाए हैं और 43 विकेट लिए हैं। ड्रेक्स के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि उन्होंने अभी तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला है, लेकिन वह पहले ही दो बार खिताब जीत चुके हैं। 2021 में, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ चैंपियनशिप जीती, जबकि 2022 में, वह टूर्नामेंट जीतने वाली गुजरात टाइटन्स टीम का हिस्सा थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.