Select Date:

फ्लिपकार्ट ने पेंडिग-ऑर्डर के लिए 6 साल बाद कॉल किया:पूछा- क्या दिक्कत आ रही

Updated on 27-06-2024 01:59 PM

मुंबई के एक व्यक्ति को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर से उस ऑर्डर के लिए एक कॉल आया, जिसे उसने 6 साल पहले प्लेस किया था। अहसान खरबाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यह बात कही।

स्क्रीनशॉट में 16 मई 2018 का एक ऑर्डर दिखाई दे रहा है, जिसमें कस्टमर ने स्पार्क्स की चप्पल मंगाई थी। उसके अगले दिन 19 मई 2018 को ऑर्डर शिप हो जाता है और उसका स्टेटस 'ऑउट फॉर डिलीवरी' यानी ऑर्डर डिलीवरी के लिए निकला दिखाई दे रहा है। वहीं, स्क्रीनशॉट में भी ऑर्डर डिलीवरी की एक्सपेक्टेड डेट 20 मई 2018 दिख रही है।

ऐप में हमेशा ऑर्डर आज आने का मैसेज आता है
हिंदुस्तान टाइम्स (HT) की रिपोर्ट के अनुसार, अहसान ने बताया 6 साल पहले मंगाई चप्पल कभी नहीं आई, लेकिन ऐप में हमेशा ऑर्डर आज आने का मैसेज आता था। आज तक 'आज ही आने' का मैसेज आता है। अहसान ने कहा कि जब उन्होंने 6 साल पुराने ऑर्डर के लिए कॉल किया तो मुझे आश्चर्य हुआ ।'

बीते दिन यानी 26 जून को अहसान खरबाई ने HT को बताया कि हाल ही में मैंने यह देखने के लिए इस ऑर्डर पर क्लिक किया कि क्या दिखाई देता है? और फिर कल मुझे फ्लिपकार्ट से एक कॉल आया जिसमें पूछा गया कि मुझे उस ऑर्डर के साथ क्या दिक्कत आ रही है। कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव ने मुझसे कहा कि मुझे लॉजिस्टिक्स टीम से कोई कॉल नहीं आया? और उन्होंने यह कहते हुए कॉल खत्म किया - सर, हमें इसके लिए बहुत खेद है।

कैश-ऑन डिलीवरी था ऑर्डर
अहसान ने कहा कि ऑर्डर कैश-ऑन डिलीवरी में था, इसलिए इस मामले पर आगे कुछ नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि ऐप में ऑर्डर कैंसिल करने का कोई भी ऑप्शन नहीं है। अहसान का कहना है कि मैं बस यही चाहता हूं कि फ्लिपकार्ट उस ऑर्डर को क्लोज कर दे, क्योंकि जब भी मैं अपना फ्लिपकार्ट ऑर्डर सेक्शन खोलता हूं, तो यह पहला ऑर्डर होता है जो मुझे दिखाई देता है।

एक और X यूजर्स ने कहा- 2015 से ऑउट फॉर डिलीवरी है ऑर्डर
कृष राव नाम के एक यूजर ने अहसान खरबाई की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए बताया कि उनका ऑर्डर भी 2015 से ऑउट फॉर डिलीवरी बता रहा है। वहीं, अहसान खरबाई की पोस्ट को लोग री-पोस्ट करते हुए लाइक भी कर रहे हैं। उनकी पोस्ट को 1.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.