'लीटर में आटा, रुपये में आबादी', संबित पात्रा ने वीडियो शेयर कर राहुल गांधी को बताया गजब महाज्ञानी
Updated on
08-01-2023 05:38 PM
नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक बार फिर जुबान फिसल गई और उन्होंने आबादी की गिनती रुपये में कर डाली। दरअसल राहुल गांधी हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश की आर्थिक स्थिति के मुद्दे पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते-करते कांग्रेस नेता की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा, 'देश की जो आर्थिक स्थिति है, उसके बारे में बताना चाहता हूं।' राहुल गांधी ने आगे कहा, 'देश की आबादी 140 करोड़ रुपये है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस वीडियो को शेयर कर चुटकी ली है।
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'लीटर में आटा और रुपये में आबादी, ऐसे गजब के महाज्ञानी हैं राहुल गांधी।' राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार जुबान फिसलने के चलते हंसी का पात्र बन चुके हैं। पिछले साल राहुल गांधी ने एक भाषण में आटे की कीमत लीटर में बताई थी। महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा था, 'आटा 22 रुपये लीटर बिकता है।' इस दौरान राहुल गांधी की काफी किरकिरी हुई थी।
स्टीव जॉब्स को बता दिया था माइक्रोसॉफ्ट का मालिक राहुल गांधी ने बीते साल एक और गलत बयान देकर अपनी फजीहत करवाई थी। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के नार्सी मुंजी संस्थान में राहुल छात्रों को संबोधित कर रहे थे कि तभी उन्होंने कहा कि एक दिन आप इस देश को चलाएंगे, संस्थानों पर राज करेंगे, आप माइक्रोसॉफ्ट में स्टीव जॉब्स की भूमिका में होंगे। बस यहीं राहुल से बड़ा ब्लंडर हो गया। स्टीव जॉब्स माइक्रोसॉफ्ट में नहीं ऐपल के सीईओ थे।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…