Select Date:

कंगाली में आटा गीला... कर्ज में डूबे अनिल अंबानी के हाथ से निकले 8,000 करोड़! जानिए क्या है मामला

Updated on 10-04-2024 02:10 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने डीएमआरसी को राहत दी है। मध्यस्थता पंचाट ने अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की मेट्रो यूनिट दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (DAMEPL) के पक्ष में फैसला दिया था। इस मामले में डीएमआरसी को DAMEPL को 8,000 करोड़ रुपये देने को कहा गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने डीएमआरसी को राहत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के फैसले को बरकरार रखा। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के खिलाफ आर्बिट्रेरल अवॉर्ड पेटेंट इलैगिलिटी से ग्रस्त था।

चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली बेंच ने कहा कि डीएमआरसी द्वारा जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी। याचिकाकर्ता द्वारा जबरदस्ती कार्रवाई के हिस्से के रूप में भुगतान की गई किसी भी राशि को वापस करना होगा। डीएमआरसी और डीएएमईपीएल ने 2008 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सेक्टर 21 द्वारका तक 30 वर्षों के लिए एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन को डिजाइन, स्थापित, कमीशन, संचालित और बनाए रखने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। डीएमआरसी ने सभी सिविल स्ट्रक्चर का निर्माण किया जबकि सिस्टम वर्क डीएएमईपीएल के पास था। जुलाई, 2012 में वायाडक्ट में कुछ कमियों पाए जाने के बाद डीएएमईपीएल ने ऑपरेशन सस्पेंड कर दिया और डीएमआरसी को समस्या को ठीक करने के लिए नोटिस दिया।

क्या है मामला

अक्टूबर 2012 में, DAMEPL ने टर्मिनेशन नोटिस दिया। अधिकारियों ने नवंबर 2012 में इस लाइन का निरीक्षण किया और जनवरी 2013 में ऑपरेशन बहाल करने के लिए हरी झंडी दे दी। डीएएमईपीएल ने फिर से ऑपरेशन शुरू किया लेकिन जून 2013 में पांच महीने के भीतर ही परियोजना को छोड़ दिया। डीएमआरसी ने आर्बिटेशन क्लॉज का सहारा लिया। मध्यस्थता पंचाट ने DAMEPL के पक्ष में फैसला सुनाया और DMRC को 2017 में 2,782.33 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा। डीएमआरसी ने इसे दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी लेकिन एकल पीठ ने उसकी याचिका खारिज कर दी। लेकिन बेंच ने मध्यस्थता पंचाट के आदेश को भारत की सार्वजनिक नीति के विरुद्ध बताते हुए रद्द कर दिया।

इसके बाद, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी सुप्रीम कोर्ट चली गई। साल 2021 में, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि मध्यस्थता पंचाट के फैसलों को चुनौती नहीं दी जा सकती और उसने अवॉर्ड को बरकरार रखा। इस फैसले के बाद ही डीएमआरसी ने क्यूरेटिव याचिका दायर की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल, 2024 को स्वीकार कर लिया। ऑरिजिनल आर्बिट्रल अवॉर्ड 2021 के अंत तक बढ़कर 7,045.41 करोड़ रुपये था जब DAMEPL ने दिल्ली उच्च न्यायालय से 2017 के आदेश को लागू करने के लिए कहा था। डीएमआरसी ने तब तक 1,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया था और अदालत को बताया था कि वह आर्बिट्रल अवॉर्ड का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। उसने कहा कि दिल्ली सरकार और आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को यह भुगतान करना चाहिए। आज, राशि बढ़कर 8,000 करोड़ रुपये हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.