फ्लाइंग डुप्लेसिस... हवा में उड़कर फाफ ने ढाया कहर, पकड़ा हैरतअंगेज कैच
Updated on
03-04-2023 06:30 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का पांचवां मुकाबला 2 अप्रैल रविवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पूरी तरह से होम टीम का दबदबा देखने को मिला। आरसीबी ने मुंबई को सीजन के अपने अपने पहले मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा। बैंगलोर की इस बड़ी जीत में कप्तान फाफ डुप्लिसिस ने बल्ले से तो खास योगदान दिया ही। लेकिन साथ ही उन्होंने एक कमाल का कैच भी लपका जिसके चलते वह जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
फाफ डुप्लिसिस ने पकड़ा गजब का कैच
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 18वां ओवर आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर ऋतिक शौकीन स्ट्राइक पर थे। शौकीन ने पहली गेंद पर कवर्स के ऊपर से एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। गौरतलब है कि वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए जिसके चलते बॉल बड़ी मुश्किल से 30 यार्ड सर्कल का दायरा पर कर पाई। हालांकि 30 यार्ड के दायरे के खत्म होने के एकदम नजदीक खड़े कप्तान फाफ डुप्लिसिस ने पीछे की तरफ भागते हुए हवा में उछल कर जबरदस्त कैच लपक लिया। उनका यह कैच देख हर कोई हैरान था। ऐसे में शौकीन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अब इस कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
डुप्लिसिस ने खेली 73 रन की तूफानी पारी
फाफ डुप्लिसिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए सबका दिल जीत लिया। उन्होंने पहले ही मैच में बता दिया कि वह इस सीजन चुप नहीं रहने वाले हैं। फाफ ने 43 गेंदों का सामना कर 169 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। इसी के साथ उनको मैच के बाद अपनी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी सम्मानित किया गया। बहरहाल, आरसीबी का अगला मुकाबला आईपीएल 2023 में 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डन्स में है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…