फ्लाइंग SKY... सूर्यकुमार यादव ने लपके एक जैसे दो हैरतअंगेज कैच, खुली रह गईं सभी की आंखें
Updated on
02-02-2023 06:54 PM
अहमदाबाद: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद में टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला गया। भारत ने इस मैच को 168 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों ने कमाल किया। शुभमन गिल (Suryakumar Yadav) ने शतकीय पारी खेली। तो इसके बाद हार्दिक पंड्या ने 4 विकेट लिये। इन सभी के बीच टीम के फील्डिर्स ने भी अपना अहम योगदान दिया।
सूर्या ने एक जैसे दो कैच लिये
भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बल्लेबाज से विस्फोट तो करते ही हैं। इस बार उन्होंने फील्डिंग में भी अपना जलवा दिखाया। पहले ओवर में कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें स्लिप में खड़ा किया। पहले ही ओवर की 5वीं गेंद को फिन एलेन ने कट करने की कोशिश की लेकिन वह बल्ले का मोटे किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई। गेंद काफी ऊपर थी लेकिन सूर्या ने हवा में उड़ते हुए गेंद को लपक लिया। वैसे भी बल्ले का किनारा लेने के बाद गेंद काफी तेज जाती है।
तीसरे ओवर में एक बार फिर ऐसा हुआ। इस बार गेंदबाज भी हार्दिक पंड्या ही थी। गेंद ग्लेन फिलिप्स के बल्ले का किनारा लेकर गई। बार बार भी सूर्यकुमार यादव पूरी तरह तैयार थी। इस कैच को भी उन्होंने पहले के जैसे ही हवा में उड़कर पकड़ा। दूसरा कैच पूरी तरह पहले कैच का एक्शन रिप्ले लग रहा था।
भारत ने जीती सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 168 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 234 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 126 रनों की पारी खेली। उन्होंने ये रन सिर्फ 63 गेंदों पर बना दिये। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पारी को 12.1 ओवर में महज 66 रन पर समेट कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…