मादा पैंथर के मुंह से निकले अचानक झाग, बांसवाड़ा में हुई रहस्यमय मौत के कारण तलाश रहा वन विभाग
Updated on
08-12-2025 01:22 PM
बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा में एक मादा पैंथर की रहस्यमई मौत काफी चर्चा में है। दरअसल, जंगल से भटक कर यह मादा पैंथर एक गांव में घुस गई, जहां एक लड़के पर हमला कर दिया। हालांकि लड़का इस मामले में बच गया और उसने भाग कर अपनी जान बचाई। इधर, जब पैंथर दूसरे मकान में घुस गई, तब अचानक उसके मुंह से झाग निकल पड़े। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पैंथर की अचानक हुई मौत को लेकर लोगों में हैरानी है। वहीं वन विभाग मौत के कारणों की जांच में जुट गया है।
मादा पैंथर के मुंह से निकले अचानक झाग
हैरान करने वाली यह घटना बांसवाड़ा जिले के हरजी दहीडा क्षेत्र की है, जहां एक मादा पैंथर का आतंक देखने को मिला। इस दौरान यह पैंथर गांव में घुस गया। जहां उसने एक लड़के पर झपट्टा मार कर हमला किया। हालांकि लड़के ने इस हमले में बचकर अपनी जान बचाई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मादा पैंथर पड़ोस के एक घर में घुस गई। जहां कुछ देर बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगे। थोड़ी देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। बाद में जब वन विभाग मौके पर पहुंचा, तो पैंथर की मौत हो चुकी थी।
वन विभाग मौत के कारणों को लेकर जुटा
इधर, वन विभाग भी पैंथर की मौत को लेकर हैरान है। इस दौरान वन विभाग ने पैंथर के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पैंथर के मौत के कारणों का पता लग पाएगा। इधर, इस घटना से क्षेत्र में लोगों में दहशत है। वही पैंथर के मुंह से अचानक झाग निकालने के पीछे लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। माना जा रहा है कि संभवत: पैंथर ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसके मुंह से झाग निकले और उसकी मौत हो गई।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…