Select Date:

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

Updated on 12-01-2023 07:17 PM
नई दिल्ली: जनवरी का आधा महीने बीतने को है, लेकिन कोहरे (Fog) का कहर कम नहीं हो रहा है। इस चक्कर में ट्रेन ऑपरेशन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस समय उत्तर भारत में एक तो कड़ाके की ढंड पड़ रही है। ऐसे में ट्रेन घंटों लेट हो तो समझ सकते हैं कि रेल यात्रियों को कितनी परेशानी होती होगी। आज यानी गुरुवार 12 जनवरी को देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें नौ घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं। ओडिशा के पुरी से नई दिल्ली आने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आज करीब साढ़े नौ घंटे की देरी से दिल्ली आ रही है। देश की सुपर प्रीमियम राजधानी एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे की देरी से चलने की सूचना है।

हावड़ा राजधानी 3.30 घंटे लेट


पश्चिम बंगाल के हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12301, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस आज साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह सियालदह से नई दिल्ली आने वाली 12313, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस भी आज 2.47 घंटे की देरी से चल रही है। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ टाउन जाने वाले 12424, गुवाहाटी राजधानी इस समय 4.43 मिनट की देरी से चल रही है। जबकि डिब्रूगढ़ टाउन से नई दिल्ली आने वाली 12423, गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस इस समय 3.32 घंटे की देरी से चल रही है।

गोंडवाना एक्सप्रेस 16 घंटे लेट


छत्तीसढ़ के रायगढ़ से चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, नागपुर, इटारसी, भोपाल, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस, आज करीब 16 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह बरौनी से चल कर नई दिल्ली आने वाली 02563, क्लोन स्पेशल आज 5.58 घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। यह जानकारी सुबह साढ़े सात बजे तक की है। रेल अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति में बदलाव हुआ तो ट्रेन के लेट होने का समय घट-बढ़ भी सकता है।

महाबोधि एक्सप्रेस भी छह घंटे लेट
बिहार के गया से सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज 5.55 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के दरभंगा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 02569 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस आज 5.58 घंटे की देरी से चल रही है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आज कैंसिल कर दी गई है। हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12383, पूर्वा एक्सप्रेस 06.41 घंटे की देरी से चल रही है।
अयोध्या से दिल्ली आने वाली ट्रेन सवा पांच घंटे लेट
उत्तर प्रदेश में अयोध्या कैंट से बाराबंकी, लखनऊ, सहारनपुर होते हुए दिल्ली आने वाली 14205 एक्सप्रेस आज सिर्फ 52 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। बिहार के भागलपुर से जमालपुर, किउल, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर, मुगलसराय, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12367, विक्रमशिला एक्सप्रेस आज तीन घंटे 35 मिनट की देरी से चल रही है। बिहार के राजगीर से वहां की राजधानी पटना से वाराणसी, लखनऊ होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12391, श्रमजीवि एक्सप्रेस आज 1.07 घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची है।

जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस पांच घंटे से ज्यादा लेट
मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन आने वाली 22181, जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस आज 3.04 घंटे लेट चल रही है। इसी तरह ओडिशा के पुरी से भुवनेश्वर, टाटानगर, गोमो, गया, मुगलसराय, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12801, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आज 9.40 घंटे की देरी से चल रही है। पश्चिम बंगाल के मालदह टाउन से साहेबगंज, भागलपुर, जमालपुर, पटना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली आने वाली 13483, फरक्का एक्सप्रेस आज 06.41 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच गई।
रीवा एक्सप्रेस आठ घंटे लेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नई दिल्ली आने वाली 12429, लखनऊ नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज महज 20 मिनट की देरी से ही चल चल रही है। मध्य प्रदेश के रीवा से चल कर आनंद विहार आने वाली 12427 रीवा एक्सप्रेस 07.51 घंटे की देरी से चल रही है। वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस आज 2.33 घंटे की देरी से चल रही है। आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली 12225 कैफियत एक्सप्रेस 9.01 घंटे की देरी से चल रही है। असम के कमाख्या से दिल्ली आने वाली 15658 ब्रह्मपुत्र मेल 6.34 घंटे की देरी से चलने की सूचना है।

जीटी एक्सप्रेस आठ घंटे लेट
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से नई दिल्ली आने वाली ग्रेंड ट्रंक एक्सप्रेस आज आठ घंटे की देरी से दिल्ली आ रही है। विशाखापत्तनम से नई दिल्ली आने वाली 20805 आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 08.31 घंटे की देरी से चलने की सूचना है। गोरखपुर से चल कर नई दिल्ली होते हुए बठिंडा जाने वाली 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस आज 2.46 घंटे की देरी से चल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.