कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, सात घंटे तक चल रही है ट्रेन लेट
Updated on
31-12-2022 05:12 PM
नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ढंड पड़ रही है। एक तो कड़ाके की ढंड, तिस पर ट्रेन लेट चले। ऐसे में ट्रेन में सफर करने वालों की क्या हालत होगी होगी। वैसे, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे (Fog) से आज कुछ राहत है। लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा घना हो गया है। बिहार में तो कई स्थानों पर 50 मीटर दूर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें आज भी प्रभावित हैं। बरौनी से नई दिल्ली आने वाली क्लोन स्पेशल तो सात घंटे की देरी से चल रही है।
गोंडवाना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट
छत्तीसढ़ के रायगढ़ से चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, नागपुर, इटारसी, भोपाल, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस, आज करीब साढ़े घंटे की देरी से चल रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन आने वाली 22181, जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस आज तीन घंटे लेट चल रही है।
बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल सात घंटे लेट
इसी तरह बरौनी से चल कर नई दिल्ली आने वाली 02563, क्लोन स्पेशल आज सात घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। 02569, दरभंगा से नई दिल्ली आने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन भी 3.50 घंटे की देरी से चल रही है। यह जानकारी सुबह आठ बजे तक की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति में बदलाव हुआ तो ट्रेन के लेट होने का समय घट-बढ़ भी सकता है।
महाबोधि एक्सप्रेस सवा चार घंटे लेट
बिहार के गया से सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज 4.15 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के ही जयनगर से अमृतसर जाने वाली 04651 हमसफर एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन जयनगर से दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, शाहगंज, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली और अम्बाला होते हुए अमृतसर जाती है।
अयोध्या से दिल्ली आने वाली ट्रेन तीन घंटे लेट उत्तर प्रदेश में अयोध्या कैंट से बाराबंकी, लखनऊ, सहारनपुर होते हुए दिल्ली आने वाली 14205 एक्सप्रेस 03.23 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची है। हावड़ा से आसनसोल, धनबाद, गया, सासाराम, मुगलसराय, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 1203, पूर्वा एक्सप्रेस आज पौने चार घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के भागलपुर से पटना, मुगलसराय, कानपुर होते हुए आनंद विहार टर्मिनल आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 2.22 घंटे की देरी से चल रही है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी लेट ओडिशा के पुरी से भुवनेश्वर, टाटानगर, गोमो, गया, मुगलसराय, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12801, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आज 4.27 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर से वहां की राजधानी पटना से वाराणसी, लखनऊ होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12391 श्रमजीवि एक्सप्रेस ट्रेन आज 3.40 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है। हालांकि, वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस भी आज करीब दो घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…