उड़ानों पर भी असर
कोहरे का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 20 फ्लाइट देरी से चल रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया है कि खराब मौसम के कारण यह उड़ानें देरी से चल रही है। हालांकि सुबह छह बजे तक किसी भी विमान के मार्ग में परिवर्तन की सूचना नहीं मिली है।
