नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे (Fog) से आज कुछ राहत है। तड़के कोहरे का कहर उतना नहीं था, जितना कुछ दिन पहले दिखा था। तब भी देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें आज भी प्रभावित हैं। छत्तीसढ़ के रायगढ़ से चल कर हजरत निजामुद्दीन आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस आज करीब चार घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह दरभंगा से चल कर नई दिल्ली आने वाली क्लोन स्पेशल आज सवा तीन घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। यह जानकारी सुबह साढ़े छह बजे तक की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति में बदलाव हुआ तो ट्रेन के लेट होने का समय घट-बढ़ भी सकता है।
दरभंगा स्पेशल सवा तीन घंटे लेट
बिहार के दरभंगा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 02569 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस आज 3.19 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह बिहार के गया से पंडित दीन दयाल उपध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 02.35 घंटे की देरी से चल रही है। हालांकि, बिहार के दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12565, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज बिना देरी के सुबह सुबह 05.10 बजे नई दिल्ली पहुंचने की सूचना है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…