होटल में भिड़े रूस-यूक्रेन के फुटबॉलर्स, टूटी हड्डियां, नशे की हालत में चले लात-घूंसे
Updated on
15-02-2023 07:30 PM
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच बीते एक साल से युद्ध जारी है। इस वॉर का असर अब खेल पर भी दिख रहा है। तुर्किया के होटल में रूस और यूक्रेन के फुटबॉल प्लेयर्स आपस में लड़ भिड़े। झगड़े में कई खिलाड़ियों की हड्डियां टूट गईं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद रूसी क्लब शिनिक यारोस्लाव और यूक्रेनी क्लब एफसी मिनाज के खिलाड़ी एक ही होटल में ठहरे हुए थे। विवाद तब छिड़ गया जब मिनाज के खिलाड़ी ने होटल स्टाफ के एक सदस्य से बदतमीजी के बाद रूसी प्लेयर पर टिप्पणी की।
यूक्रेनी ट्विटर अकाउंट जोरिया लंदनस्क के अनुसार, 'रूसी फुटबॉलर नशे में था और बदतमीजी कर रहा था। अपनी घटिया हरकत के लिए माफी मांगने से भी इनकार कर दिया था। जिसके कारण उसे यूक्रेनी फुटबॉलर ने् मुक्का मार दिया। तभी पूरी लड़ाई में दोनों टीम के अन्य प्लेयर्स भी शामिल हो गए। रूसी मीडिया ने दावा किया कि चार शिनिक यारोस्लाव खिलाड़ियों की हड्डियां फ्रैक्चर हो गई। स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस को बुलाया गया, जबकि घायलों की देखभाल के लिए एंबुलेंस भी बुलाई गई।
एफसी मिनाज ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर लड़ाई का जवाब दिया। बयान जारी किया गया, 'लड़ाई का कारण रूसी टीम के फुटबॉल खिलाड़ियों का होटल कर्मचारियों के प्रति अपमानजनक व्यवहार और मिनाज के खिलाड़ियों के प्रति भड़काऊ चिल्लाहट थी।'
रूसी प्रचार मीडिया से इस तथ्य के बारे में जानकारी दी गई कि मिनाज के खिलाड़ियों ने शिनिक खिलाड़ियों को यूक्रेन का राष्ट्रगान गाने के लिए मजबूर किया और खिलाड़ियों को लिफ्ट में पीटा। याद हो कि पिछले साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। तभी से दोनों देशोें के बीच तनाव भरे हालात बने हुए हैं।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…