Select Date:

शादी से मना करने पर प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाई

Updated on 07-10-2022 05:31 PM

दुमका
 
झारखंड के दुमका में एक बार फिर युवती के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं। जिले में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जिंदा जलाने की कोशिश की है। घटना में 19 साल की युवती 70 प्रतिशत जल चुकी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। वहीं वारदात के बाद शादीशुदा प्रेमी फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के जरमुंडी के भालकी गांव में घटित हुई है। यहां 19 वर्षीय युवती मारुति कुमारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया है। उसे गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाला आरोपी युवक राजेश राउत फरार है। सूत्रों के मुताबिक पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो चुका था। लड़की ने आरोपी से शादी से इनकार कर दिया था। इसी वजह से उसने युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

 इस घटना को लेकर बीजेपी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य का कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'दुमका में पेट्रोल से एक युवती को जलाकर मारने के मामले की आग अभी बुझी नहीं कि जरमुंडी थाने के भालकी गांव में किसी राजेश राउत नाम के युवक ने उन्नीस वर्षीया युवती को पेट्रोल डाल जला कर मारने का प्रयास किया है। झारखंड में क़ानून व्यवस्था की इससे बदतर स्थिति और क्या हो सकती है?'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.