Select Date:

पहली बार टैबू सब्जेक्ट्स से हटकर फिल्म में नजर आएंगे आयुष्मान

Updated on 17-11-2022 07:30 PM

एक्टर आयुष्मान खुराना अपने करियर की शुरुआत से अलग हट कर थीम खासकर टैबू सब्जेक्ट्स पर फिल्में करते आ रहें हैं। अब पहली बार वो कमर्शियल और एक्शन फिल्म आ रहे हैं। इसमें उनका किरदार भी एक एक्शन करने वाले फिल्म स्टार मानव का है। अपनी फिल्म से जुड़े कुछ खास पहलुओं पर आयुष्मान ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की है। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश:-

इस फिल्म को करने के लिए कैसे तैयार हुए

मैं स्क्रिप्ट के मामले में बहुत चूजी हूं, लेकिन इस फिल्म की स्क्रिप्ट ऐसी निकली कि मुझे ये करने के लिए अपने आप को ज्यादा मनाना नहीं पड़ा। जब मैं 'अनेक’ शूट कर रहा था तो इसकी नैरेशन मैंने जूम कॉल पर ली थी। मुझे हमेशा लगता था कि जूम कॉल पर नैरेशन शायद ही मजेदार हो, मगर इसकी नैरेशन इतनी कमाल की निकली कि मैं बता नहीं सकता। सबसे बड़ी बात यह है कि मुझे ऐसी स्क्रिप्ट चाहिए, जहां मैं अलग दिखूं। फिल्म अलग दिखनी चाहिए जो दर्शकों को बांध कर रख सके।

क्या कुछ जेहन में था कि पोस्ट पैंडेमिक ऑडिएंस को अब क्या चाहिए

फिल्म जरा वाइडर होनी चाहिए। ऑडिएंस को लिमिट नहीं करना चाहिए। एलजीबीटी कम्युनिटी पर बेस्ड फिल्में ऑडिएंस को लिमिट करती है। या अगर आप की फिल्म डॉक्युमेंट्री स्टाइल की हो, ऑडिएंस वहां लिमिट होते है। या जैसे 'डॉक्टर जी’ जैसी फिल्म थी, वह ऑलरेडी ए रेटेड फिल्म थी, जो ऑडिएंस को लिमिट करती थी। प्री पैंडेमिक ऐसा नहीं था। उस दौर में वैसी फिल्में चलती थीं। आज कम्युनिटी व्युइंग आप करते हैं तो पूरा परिवार फिल्म देखना चाहता है। मेरे जेहन में था कि अब जो कुछ सेलेक्ट करूं, वो टैबू से बढ़कर एक बड़ी ऑडिएंस को रिलेट करनी वाली फिल्म हो।

उदाहरण के साथ कुछ समझा सकते हैं

मसलन, 'ड्रीम गर्ल’ और 'एन एक्शन हीरो’ जैसी फिल्में हैं। दोनों में वैसी सब्जेक्ट नहीं थी जैसी 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में थी। वहां हम एलजीबी कम्युनिटी की बात कर रहे थे। मुझे ऐसे कई लोग मिले, जिन्होंने कहा कि उन्हें ट्रेलर तो बहुत अच्छा लगा, मगर देखने थिएटर्स में नहीं गए। बच्चों पर असर पड़ेगा तो क्या? हालांकि मेरा तो मानना है कि बच्चों को तो शुरू से ऐसे सब्जेक्ट्स पर फिल्में दिखानी चाहिए। ताकि उस बिरादारी को लेकर सोच और विकसित और बेहतर हो। बेशक रातों रात तो हम सिर्फ फिल्मों से समाज की धारणा नहीं बदल सकते, मगर थिएट्रिकल में सफलता हासिल करनी हो तो जरा सा वाइड जाना होगा।

इस फिल्म में आपने कुछ बदलाव करवाया

नहीं। यह फिल्म प्रॉपर कमर्शियल फिल्म है। इसके डायलॉग, फाइट सीक्वेंसेज, स्केल सबके स्तर बड़े पैमाने के हैं।ये एक हार्डकोर एक्शन फिल्म है। कुछ खास चेंजेज नहीं हुए इसमें। सिवाय एकाध गाने के, जो मेरे और प्रोड्युसर भूषण जी के चलते आए। बाकी यह कोई सोशल मैसेज वाली फिल्म नहीं है। यह पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट वाली फिल्म है। यह बॉलीवुड के लिए नए जॉनर की फिल्म है।

शायद पहली बार आपके ऐट पैक एब्स देखने को मिलेंगे

मानव के किरदार के लिए बॉडी की बहुत जरूरत थी। यहां मसलन गेन करने से ज्यादा जोर लीन रहने पर था। तो यहां वो मसल्स नहीं थे, जो 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में थे। वहां तो वेट भी 75 किलो हो गया था। इस फिल्म में 71 किलो वजन रहा।

शूट के दौरान कुछ और इंटरेस्टिंग हुआ हो

मैंने इसी सेम फिल्म में दो तरह के एक्शन किए हैं। मुंबई में हमारे साथ साउथ इंडियन स्टंट डायरेक्टर भी थे। उनका नाम स्टंट सिल्वा था। उन्होंने मेरे किरदार मानव के वो स्टंट डिजाइन करवाए, जो मानव अपनी फिल्मों की शूट पर करता था। यानी एंटी ग्रैविटी वाले लार्जर दैन लाइफ वाले एक्शन जैसे साउथ इंडियन फिल्मों में होते हैं। फिर जब मानव की भिड़ंत उसकी जान के पीछे पड़े भूरा सोलंकी के साथ होती थी तो उसे इयान, फिलिक्स ने डिजाइन किए। वो हैंड टू हैंड कॉम्बैट वाले एक्शन थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.