देश में पहली बार MP से राजस्थान एयरलिफ्ट कर लाई जाएगी बाघिन, एक स्टेट से दूसरे में लाने की ये है वजह
Updated on
24-11-2025 01:53 PM
बूंदी: राजस्थान के बूंदी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में देश का पहला अंतरराज्यीय टाइगर ट्रांसलोकेशन अगले सप्ताह होगा। मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को सेना के हेलीकॉप्टर से रामगढ़ टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाघिन शिफ्टिंग के लिए हेलीकॉप्टर की मंजूरी दे दी है। प्रदेश के टाइगर रिजर्व में जीन पुल सुधार के मकसद से दूसरे राज्य से राजस्थान के टाइगर रिजर्व में इस तरह से बाघ बसाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
पहले रणथंभौर से सरिस्का में एयरलिफ्ट किया गया था बाघिन को
बता दें कि पहली बार देश में ऐसा होगा कि जब बाघिन को एक स्टेट से दूसरे स्टेट एयरलिफ्ट करके लाया जा रहा हो। हालांकि इससे पहले साल 2008 में एक मेल टाइगर को रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सरिस्का एयरलिफ्ट करके ले जाया गया था।
स्पीकर ओम बिरला की सिफारिश से सपना पूरा
बाघिन को हेलीकॉप्टर से लाने के लिए एसीएस आनंद कुमार ने महीने भर पहले रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा था। हालांकि इसकी मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद तत्कालीन मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक शिखा मेहरा और सीनियर आईएफएस राजेश गुप्ता ने सरकार की पहल पर स्पीकर ओम बिरला के यहां सिफारिश की। सड़क मार्ग से 24 घंटे लगते। इतने लंबे सफर में बाघिन के पिंजरे में चोटिल होने और ट्रॉमा में जाने की आशंकाएं थीं। हवाई सफर से करीब 2 घंटे में बाघिन पेंच से रामगढ नए घर में पहुंचेगी।
4 से 5 बाघिन लाई जाएंगी
मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद ने बताया कि मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों से बाघिन को ढूंढने के लिए कह दिया है। अब हवाई सफर की मंजूरी के बाद अगले सप्ताह बाघिन लाएंगे। वन्य अधिकारी के अनुसार 25 नवंबर को टीम बाघिन को लाने मध्यप्रदेश के पेंच पहुंचेगी। प्रदेश के दूसरे टाइगर रिजर्व में भी रणथंभौर के ही बाघ हैं। दूसरी जगह के बाघ आने और उनसे ब्रीडिंग होने से नया जीन पुल बनाने में मदद मिलेगी। रामगढ़ के बाद मुकंदरा में दूसरी बाघिन अगले महीने तक लाई जाएगी। राज्य सरकार के मुताबिक 4 से 5 बाघिन लाई जाएंगी।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…