Select Date:

पहली बार इंडोनेशिया पहुंच गई अपनी 'सिंधुकेसरी', चीन की उड़ गई नींद

Updated on 24-02-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में चीन और इंडोनेशिया के संघर्ष के बीच पहली बार भारतीय पनडुब्बी आईएनएस सिंधुकेसरी (INS Sindhu kesari) इंडोनेशिया पहुंची हैं। इंडोनेशिया दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ अन्य आसियान देशों की तरह समुद्री विवाद में फंसा हुआ है। यहां पहली बार भारत की पनडुब्बी देखकर चीन की टेंशन जरूर बढ़ गई है। तीन हजार टन डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी INS सिंधुकेसरी बुधवार को सुंडा जलडमरूमध्य को पार कर अपने पहले परिचालन टर्न अराउंड के लिए जकार्ता पहुंची। नौ सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने हमारे सहयोगी संस्थान टाइम ऑफ इंडिया को बताया कि भारतीय युद्धपोत अक्सर ही इंडोनेशिया और अन्य आसियान देशों का दौरा करते हैं। पहली बार किसी भारतीय पनडुब्बी ने खतरनाक हथियारों के साथ दक्षिण चीन सागर में इतनी लंबी दूरी तय की है।

जानें क्या है खासियत

पिछले साल जनवरी में 375 मिलियन के करार के अनुसार, भारत ब्रह्मोस के तट-आधारित एंटी-शिप सिस्टम की तीन मिसाइल बैटरी की आपूर्ति करेगा, जो एक घातक पारंपरिक (गैर-परमाणु) हथियार है जो 290 किमी की स्ट्राइक रेंज के साथ मच 2.8 पर ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना अधिक उड़ता है। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि भारत के आईएनएस सिंधुकेसरी के इंडोनेशिया पहंचने के बाद दक्षिण चीन सागर के विवाद में चीन के साथ फंसे ताइवान, मलेशिया, फिलीपींस और वियतनाम देश से भी इस पनडुब्बी को लेकर समझौतों के रास्ते खुलेंगे। दरअसल भारत एक तरफ अफ्रीकी और खाड़ी देशों के साथ सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के अलावा सैन्य अभ्यास कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पनडुब्बियों को संचालित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए आसियान देशों के साथ रक्षा सहयोग को लगातार बढ़ा रहा है।


पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के साथ बढ़ाया रक्षा सहयोग

नौसेना के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 'भारत और इंडोनेशिया ने कई क्षेत्रों में अपने रणनीतिक और रक्षा सहयोग का विस्तार किया है। खासकर 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी की देश की यात्रा के दौरान एक नए रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद यह तेजी से बढ़ा है।


रूस की रही अहम भूमिका

दो शिशुमार-क्लास (जर्मन HDW) और दो सिंधुघोष-क्लास (रूसी-मूल किलो-क्लास) पनडुब्बियों के साथ-साथ चार पुरानी सिंधुघोष-क्लास (रूसी-मूल किलो-क्लास) पनडुब्बियों को अपग्रेड करने के लिए रूस में सेवेरोडविंस्क ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। 1,197 करोड़ रुपये का 'मीडियम रिफिट-कम-लाइफ एक्सटेंशन' जो 2018 में पूरा हुआ था। इस महीने की शुरुआत में नागपुर में फिलीपींस के 21 सैन्य कर्मियों के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के परिचालन प्रशिक्षण के बाद अब पनडुब्बी को इंडोनेशिया में तैनात किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.