पहली बार देश की महिला ‘फाइटर वीर’ विदेश में दिखाएंगी ताकत, जानिए कौन हैं पायलट अवनि चतुर्वेदी
Updated on
08-01-2023 05:40 PM
नई दिल्ली: पहली बार भारतीय वायुसेना की महिला फाइटर पायलट देश के बाहर होने वाले हवाई युद्धाभ्यास के लिए भारतीय दल का हिस्सा होंगी। देश की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में से एक स्क्वॉड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी युद्ध अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ में भाग लेने के लिए जापान के एयरबेस रवाना होंगी।
पहली बार विदेशी जमीन पर दिखाएंगी ताकत इससे पहले फ्रांसीसी वायुसेना के अलावा भारत आने वाली विदेशी सेनाओं के दलों के साथ इन महिला पायलटों ने युद्धाभ्यास में भाग लिया है। हालांकि, यह पहली बार है कि जब वे किसी विदेशी जमीन पर अपना रण-कौशल दिखाएंगी। यह अभ्यास 16 से 26 जनवरी तक चलेगा। अवनि चतुर्वेदी के अलावा वायुसेना की एक महिला मेडिकल अफसर भी इस अभ्यास में शामिल होंगी। भारतीय वायुसेना की तरफ से चार सुखोई-30 MKI, दो C-17 और एक IL-78 विमान शामिल होंगे। जापान के चार F-2 और चार F-15 फाइटर जेट इसमें भाग लेंगे।
कौन हैं अवनि चतुर्वेदी? अवनि चतुर्वेदी फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट हैं। अवनि युद्ध की स्थिति में अवनि सुखोई जैसे विमान भी उड़ा सकती हैं। वह सफेद शेरों की नगरी रीवा से हैं। अवनि के पिता का नाम दिनकर चतुर्वेदी हैं और वो मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर हैं। जबकि उनकी मां एक हाऊसवाइफ हैं। उन्होंने एयरफोर्स में शामिल होने से पहले तेलंगाना के डुंडीगल में वायु सेना एकेडमी से ट्रेनिंग ली थी। ये ट्रेनिंग 6 महीने की थी। उन्होंने 2019 में विनीत छिकारा के साथ शादी शादी की। विनीत छिकारा भी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…