चार दिन में दूसरी बार... दिनेश कार्तिक के करियर पर लटकी तलवार, क्या आ गया संन्यास का समय?
Updated on
27-04-2023 08:29 PM
बेंगलुरु: दिनेश कार्तिक का खेल एकबार फिर सवालों के घेरे में हैं। महेंद्र सिंह धोनी से पहले डेब्यू करने वाले डीके भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा प्लेयर्स में से हैं, जो 19 साल से एक्टिव क्रिकेट खेल रहे हैं। यह आईपीएल का ही मंच था, जिसने तीन साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी करवाई थी। अपनी फिनिशिंल स्टाइल से सिलेक्टर्स का मन मोहने वाले कार्तिक को 37 साल की उम्र में पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था। मगर अब 16वें सीजन में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश है। वह टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे पा रहे। कोलकाता के खिलाफ बीती रात मिली हार के बाद तो आरसीबी के फैंस उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं।
रन आउट करवा देते हैं डीके!
दिनेश कार्तिक के साथ सबसे बड़ी समस्या सामंजस्य की आती है। जब वह क्रीज पर होते हैं तो साथी खिलाड़ी का रन आउट होना आम बात हो जाती है। कोलकाता के खिलाफ मैच में छठे नंबर पर उतरकर 18 गेंद में 22 रन बनाए। इस दौरान सिर्फ एक चौका और एक छक्का ही मारा। 15वें ओवर में साथी खिलाड़ी सुयश प्रभुदेसाई के रन आउट में शामिल रहे। सुयश शर्मा के ओवर में कंफ्यूजन के चलते आरसीबी को 137 रन पर छठा विकेट गंवाना पड़ा। सुयश शर्मा की पांचवीं बॉल पर दूसरा रन लेने के चक्कर में कन्फ्यूजन हुआ और सुयश प्रभुदेसाई रन आउट हो गए।
चार दिन में दूसरी बार वैसे ये कोई पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वानिंदु हसरंगा इसी तरह दिनेश कार्तिक संग गलतफहमी के चलते रन आउट हुए थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हसरंगा स्ट्राइक पर थे। गेंदबाज ने गेंद फेंकी तो कार्तिक स्ट्राइक के लिए दौड़ पड़े। मगर बॉल सीधे कीपर के हाथों में गई और हसरंगा को रनआउट होना पड़ा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…