Select Date:

एक सप्ताह बाद ही फिर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, पाकिस्तान में भारी गिरावट की खबर

Updated on 20-01-2024 02:16 PM
नई दिल्ली: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर पिछले साल के अंतिम दो महीने तक भारत में खूब डॉलर आए थे। लेकिन इस साल के पहले सप्ताह में ही विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट हुई थी। उस सप्ताह अपना विदेशी मुद्रा भंडार 22 महीने के उच्चतम स्तर से फिसल गया था। उसमें 5.89 अरब डॉलर की भारी गिरावट हुई थी। लेकिन 12 जनवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें सुधार हुआ है। इस सप्ताह अपना भंडार $1.634 billion बढ़ कर $618.937 billion पर पहुंच गया है। उधर पाकिस्तान में इसी सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में खूब गिरावट हुई है।

कहां तक पहुंच गया डॉलर का भंडार


भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 जनवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में खूब बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान अपना भंडार $1.634 billion बढ़ गया। इससे पहले, पांच जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना भंडार 5.89 अरब डॉलर घटा था। इस सप्ताह की बढ़ोतरी के बाद अब अपना भंडार $618.937 Billion पर पहुंच गया है। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई बढ़ोतरी


रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) बढ़ी हैं। बीते 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) में $1.859 Billion की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार USD 548.508 Billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व घट गया


इसी जनवरी महीने की 12 तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में कमी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में 242 Million डॉलर की कमी हुई है। अब अपना सोने का भंडार USD 47.247 Billion का रह गया है।

एसडीआर में हुई बढ़ोतरी


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 12 Million डॉलर बढ़ कर 18.31 बिलियन डॉलर तक चढ़ गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 6 Million की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर USD 4.872 Billion तक पहुंच गया है।

पाकिस्तान में घट गया डॉलर का भंडार


पड़ोसी पाकिस्तान इस समय आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है। विदेशी मुद्रा की हालत स्थिति ऐसी हो गई है कि इस समय वहां सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के आयात ही हो पा रहा है। किसी फालतू सामानों के आयात पर पैसे खर्च करने पर पाबंदी है। बीते सप्ताह उसके विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी हुई है। 12 जनवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 111.5 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। अब वहां 13.145 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार रह गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.